ETV Bharat / state

नशे के खिलाफ पहल: शराब के बजाए दूध से नए साल का आगाज, जयपुर में ऐसे मना न्यू ईयर का जश्न

जयपुर में युवाओं शराब की जगह दूध के साथ नए साल का आगाज करने के लिए प्रेरित किया गया.

नशे से दूर रखने के लिए खास कदम
नशे से दूर रखने के लिए खास कदम (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 1, 2026 at 7:29 AM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 8:25 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर/जोधपुर/डीडवाना : नए साल के जश्न पर राजधानी जयपुर में नए साल की शुरुआत एक खास संदेश के साथ की गई. शहर में 200 से ज्यादा स्थानों पर करीब एक लाख लीटर दूध पिलाकर शराब नहीं दूध के साथ नए साल की शुरुआत करने का संदेश दिया गया. नए साल की पूर्व संध्या पर राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर राजस्थान युवा छात्र संस्था और इंडियन अस्थमा केयर सोसायटी की ओर से दूध पिलाकर 'शराब नहीं दूध के साथ नए साल' की शुरुआत करने का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक शामिल हुए. वहीं जयपुर पुलिस ने शराब पीकर हुड़दंग करने वालों को सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी .

एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजीव पचार ने कहा कि राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर दूध वितरण का कार्यक्रम काफी सराहनीय है. इससे मैसेज भी दिया गया है कि नए की साल की शुरुआत शराब की जगह दूध के साथ करें. नए साल पर शराब पीकर हुड़दंग नहीं करें. नया साल सभी के लिए शुभ हो, इसके लिए जरूरी है कि पहले दिन से ही अच्छी शुरुआत हो. अगर कोई कानून तोड़ेगा या हुड़दंग करेगा तो पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी. सभी जयपुर वासियों को नए साल की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि शांति से नए साल को सेलिब्रेट करें. घर और परिवारजनों के साथ नया साल मनाएं.

नशे से दूर रखने के लिए खास पहल (वीडियो ईटीवी भारत जयपुर)

इसे भी पढ़ें: रणथंभौर में पर्यटकों का नया साल: बाघ दीदार के लिए उमड़ी भीड़, बुकिंग फुल

इंडियन अस्थमा केयर सोसायटी के सचिव धर्मवीर कटेवा के मुताबिक दूध पिलाकर संदेश दिया गया है कि दारु नहीं दूध के साथ नव वर्ष की शुरुआत करे. उन्होंने बताया कि 2003 से इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई थी. राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर 21 साल पहले नव वर्ष की पूर्व संध्या पर दूध पिलाने का कार्यक्रम 500 लीटर दूध से शुरू हुआ था. बढ़ते बढ़ते आज 8000 लीटर दूध तक पहुंच गया है. इसके अलावा जयपुर शहर में गई 200 से अधिक जगहों पर दूध पिलाने के कार्यक्रम आयोजित किया गया.

दूध पीकर नया साल मनाने के लिए प्रेरित किया गया
दूध पीकर नया साल मनाने के लिए प्रेरित किया गया (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)

अस्थमा एक्सपर्ट डॉक्टर वीरेंद्र सिंह के मुताबिक दारू नहीं बल्कि दूध के साथ नए साल की शुरुआत करें. शरीर की रक्षा करना हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है. शराब शरीर का नाश करने वाली चीज है. शराब जीवन में कभी नहीं पीनी चाहिए. नव वर्ष की पूर्व संध्या पर राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर लोगों को दूध पिलाकर नए साल की शुरुआत करने का संदेश दिया जाता है.

युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खास पहल
युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खास पहल (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)

इसे भी पढ़ें: उदयपुर में नए साल 2026 का जश्न, झीलों की नगरी पर्यटकों से गुलजार

युवाओं ने दिया नशा मुक्त नव वर्ष का संदेश : हजारों की संख्या में राजस्थान विश्वविद्यालय के गेट पर लोग दूध पीकर नशा मुक्ति का संदेश देते नजर आए. इस मुहिम को लेकर युवाओं ने कहा कि सभी नशे से दूर रहे. नशा छोड़कर अपना भविष्य सुधारे. देश को आगे ले जाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी रहती है. आने वाली पीढ़ियों को भी नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करें. दूध के साथ नए साल की शुरुआत का नाम बहुत ही बेहतर कार्य है. दूध स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है. शराब स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा हानिकारक है. गलत लत को छोड़कर अच्छी चीजों को अपनाएं.

दारू नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत
दारू नहीं, दूध से करें नववर्ष की शुरुआत (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)

नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक : वहीं डीडवाना पुलिस ने सराहनीय पहल करते हुए, नए साल का स्वागत देर रात्रि को दूध पिलाकर करते हुए युवाओं को नशे से बचाव का संदेश दिया . इसके लिए डीडवाना पुलिस द्वारा जिला न्यायालय परिसर के सामने दूध की स्टॉल लगाई गई, जहां युवाओं को दूध पिलाकर उन्हें नए साल पर शराब का सेवन नहीं करने की हिदायत दी गई. इस दौरान एसपी ऋचा तोमर, एएसपी हिमांशु शर्मा, डीएसपी जेठू सिंह और थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने अपने हाथों से लोगों को केसर बादाम मिश्रित दूध के ग्लास वितरित किए और बैंड बाजे के साथ नए साल का स्वागत किया गया.

नए साल पर डीडवाना पुलिस की पहल
नए साल पर डीडवाना पुलिस की पहल (फोटो ईटीवी भारत डीडवाना)

इस मौके पर मौजूद एसपी ऋचा तोमर ने युवाओं को संदेश दिया कि नववर्ष के दिन उन्हें शराब और अन्य प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए. बल्कि उन्हें नए साल पर पौष्टिक आहार लेते हुए अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करना चाहिए. वहीं थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह कमांडो ने बताया कि नए साल के उत्सव में अधिकांश युवा शराब और नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं, ऐसे में युवाओं को शराब व नशे से दूर रहने का संदेश देने के उद्देश्य से वे हर साल नववर्ष की पूर्व संध्या पर ऐसा कार्यक्रम आयोजित करते हैं ओर युवाओं को शराब से दूर रहने के लिए जागरूक करते हैं. वहीं भाजपा नेता पवन शर्मा ने भी युवाओं को प्रेरक बाते बताते हुए नशे की प्रवृत्ति से दूर रहने एवं स्वास्थ्य पर ध्यान देने के बारे में जानकारी दी.

इसे भी पढ़ें: नए साल की पार्टी के बाद शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ेगा महंगा, ध्यान में रखें ये बातें

सनसिटी में सेलिब्रेशन, पुलिस भी चौकन्नी : जोधपुर में नववर्ष के सेलिब्रेशन के दौरान देर रात तक शहर की सभी सड़कों पर लोगों की भीड़ मौजूद रही. इस बार पहली बार जोधपुर के घंटाघर पर सरकार की ओर से नाइट टूरिज्म की पहल के तहत न्यू ईयर सेलिब्रेशन के तहत कार्यक्रम करवाया गया. जिसमें मांगणियार कलाकार गाजी खान और उनके साथी और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी . इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें सभी प्रस्तुतियां भारतीय संस्कृति से जुड़ी हुई थी. कार्यक्रम में विधायक अतुल भंसाली, पर्यटन विभाग के अधिकारी और जोधपुर आए देशी विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचे. शहर में कानून व्यवस्था बनाने के लिए जोधपुर पुलिस कमिश्नर ने भी चाक चौबंद व्यवस्थाएं की . शाम से ही शहर की प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात दिखे . कालिका यूनिट्स और घुड़सवार भी गश्त करते हुए नजर आए.

दूध से नववर्ष की शुरुआत
दूध से नववर्ष की शुरुआत (फोटो ईटीवी भारत जोधपुर)

ड्रिंक एंड ड्राइव पर फोकस : जोधपुर पुलिस में अपनी घोषणा के तहत बुधवार देर शाम से ही सड़कों पर सख्ती कर दी. ड्रिंक एंड ड्राइव पर पुलिस का खास फोकस रहा. साथ ही पुलिस ने शराब की बजाय दूध से नववर्ष की शुरुआत करने के अपने आहवान के तहत चौराहों पर दूध की कढ़ाई लगाई ,जहां दूध पिलाया गया.

Last Updated : January 1, 2026 at 8:25 AM IST