ETV Bharat / state

New Year के जश्न के बाद 299 घायल पहुंचे SMS ट्रॉमा सेंटर, जानिए वजह

नया साल 2026 आने की खुशी में जयपुरवालों ने जमकर जश्न मनाया. नशे में ड्राइविंग की वजह से कई दुर्घटनाएं भी हुई.

Jaipur SMS Hospital
Jaipur SMS Hospital (फोटो ईटीवी भारत जयपुर)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 1, 2026 at 2:25 PM IST

|

Updated : January 1, 2026 at 2:30 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर : नववर्ष का स्वागत जहां पूरे जयपुर में धूमधाम से किया गया. तो वहीं जश्न के दौरान सड़कों पर एक्सीडेंट के मामले भी देखने क़ो मिले. नववर्ष 2026 के जश्न के बाद जयपुर में बड़ी संख्या में सड़क हादसे देखने क़ो मिले. देर रात जश्न, तेज रफ्तार, शराब के सेवन और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण शहर में सड़क हादसे की घटनाएं भी सामने आई हैं. इसका सीधा असर जयपुर के SMS ट्रॉमा सेंटर पर देखने को मिला, जहां रात भर घायलों को लाने का सिलसिला जारी रहा.

ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टर बीएल यादव ने बताया कि बीते 24 घंटों में कुल 299 घायल इलाज के लिए लाए गए. जिनमें से कुछ गंभीर घायल मरीज़ों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. कुल 299 मामलों में से अधिकतर केस सड़क हादसों से जुड़े थे. इनमें से एक घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें: New Year 2026 : जैसलमेर से उदयपुर तक जश्न में डूबा , पार्टी ऑल नाइट में म्यूजिक और डांस पर झूमे लोग

8 बजे बाद हादसे बढ़े : डॉक्टर यादव ने बताया कि रात 8 बजे के बाद ही करीब 120 एक्सीडेंट के मामले एसएमएस ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी रात लगातार घायलों का उपचार किया. इन 299 घायलों में से 50 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जबकि 249 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. अधिकांश घायलों में दुपहिया वाहन चालक थे, जिनमें कई बिना हेलमेट और शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए. जयपुर पुलिस और प्रशासन ने लगातार नववर्ष क़ो लेकर लोगों से अपील की थी कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और गति सीमा का पालन करें.

Last Updated : January 1, 2026 at 2:30 PM IST