ETV Bharat / state

न्यू ईयर 2026 से पहले मिली खुशियां, दंतेवाड़ा पुलिस ने 14 लाख के मोबाइल लौटाए

पुलिस ने करीब 70 लोगों को गुम हुए मोबाइल फोन लौटाए हैं. खोया फोन पाने पर लोगों ने पुलिस की तारीफ की.

Dantewada police return mobile
14 लाख के मोबाइल लौटाए (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : January 1, 2026 at 8:31 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

दंतेवाड़ा: नए साल से 1 दिन पहले पुलिस ने करीब 14 लाख के 70 मोबाइल फोन लोगों को लौटाए हैं. गुम हुए मोबाइल फोन पाकर लोग काफी खुश हैं. पुलिस टीम की तारीफ करते हुए लोगों ने कहा, हमें उम्मीद भी नहीं थी हमारा फोन मिल पाएगा, लेकिन पुलिस ने जब हमें हमारा फोन लौटाया तो हम खुश हुए. जिन 70 लोगों को पुलिस ने फोन लौटाए हैं, उन 70 लोगों के फोन अलग अलग घटनाओं में अगल अगल जगह से गुम हुए थे.

70 लोगों के 14 लाख के गुम हुए मोबाइल फोन लौटाए

दरअसल, दंतेवाड़ा पुलिस द्वारा यह अभियान ‘‘इया आपलो सामान निया’’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया गया. बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 14 लाख बताई जा रही है.

14 लाख के मोबाइल लौटाए (ETV Bharat)

कई राज्यों और जिलों से बरामद हुए मोबाइल

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया, गुम हुए मोबाइल केवल दंतेवाड़ा जिले तक सीमित नहीं थे, बल्कि इन्हें मध्य प्रदेश, ओडिशा, तथा छत्तीसगढ़ के पड़ोसी जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर और कोंडागांव से बरामद किया गया. यह दंतेवाड़ा पुलिस की साइबर सेल टीम और उनकी सफल कोशिशों से ये संभव हो पाया. दंतेवाड़ा पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एक टीम बनाकर हमने इन फोन को बरामद किया. पुलिस ने कहा कि आगे भी इस तरह के प्रयास जारी रहेंगे.

साइबर हेल्पलाइन और डिजिटल सुविधा

दंतेवाड़ा पुलिस ने आम नागरिकों की सुविधा के लिए 24×7 साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है. इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा संचालित 1930 हेल्पलाइन नंबर एवं cybercrime.gov.in पोर्टल पर भी शिकायत इस संबंध में दर्ज कर सकते हैं.

“सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा”

पुलिस ने “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” के नाम से एक व्हाट्सएप अकाउंट भी शुरू किया है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे ही अपनी शिकायत व्हाट्सएप पर दर्ज करा सकते हैं. शिकायत दर्ज होते ही प्रार्थी को व्हाट्सएप के माध्यम से ही एकनॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें बार-बार थाने आने की जरुरत भी नहीं होती.

सायबर जागरूकता पर जोर

सायबर अपराधों से बचाव और जागरूकता के लिए दंतेवाड़ा पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नाम से एक व्हाट्सएप चैनल भी बनाया है. इस चैनल के माध्यम से नागरिकों को प्रतिदिन साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और उससे बचाव से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा होती है. चैनल से जुड़ने के लिए जारी QR कोड को स्कैन किया जा सकता है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, संदिग्ध व्हाट्सएप मैसेज, लिंक, या बैंक व सोशल मीडिया अकाउंट में संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा से संपर्क करें.

बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी ने की आत्महत्या करने की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

नए साल से पहले की आखिरी शाम, जश्न मनाने के लिए बस्तर के पर्यटन स्थलों में उमड़ी भीड़

नक्सलवाद से लड़कर पर्यटन के मैप पर चमका बस्तर, धूड़मारास को UN ने बेस्ट पर्यटन स्थल चुना, तिरिया को भी मिला सम्मान