ETV Bharat / state

पदभार ग्रहण करते ही अर्चना गुप्ता ने भरी हुंकार, बोलीं- "हार को जीत में बदलेंगे, बूथ से लेकर विधानसभा तक जीत होगी प्राथमिकता"

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता ने हारी सीटों पर जीत का दावा किया. साथ ही संगठन विस्तार, महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया.

New Haryana BJP Chief Archana Gupta Targets Lost Seats Focuses
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : June 4, 2026 at 12:35 PM IST

|

Updated : June 4, 2026 at 3:40 PM IST

7 Min Read
Choose ETV Bharat

पंचकूला: हरियाणा से भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने आज पद्भार ग्रहण किया. इसके लिए भाजपा द्वारा पंचकूला स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालयल पंचकमल में प्रदेश अध्यक्ष पद का दायित्व ग्रहण समारोह आयोजित किया. इसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई बड़े नेता मौजूद थे. इस दौरान मुख्यमंत्री ने डॉ अर्चना गुप्ता को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई.

हारी सीटों को जिताने पर फोकस: हरियाणा की राजनीति में प्रदेश भाजपा से अब तक की दूसरी महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुई डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान अपनी प्राथमिकताएं भी बताईं. उन्होंने पार्टी पदाधिकारयों व मंत्रियों द्वारा उनपर भरोसा जताने और राजनीति में शुरूआत से मार्गदर्शन करने वाले मंत्रियों का आभार प्रकट किया. इसके बाद डॉ. अर्चना गुप्ता ने मीडिया से बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि, "भले ही पार्टी की स्थिति प्रदेश में काफी मौजूद है लेकिन उनकी प्राथमिकता हरियाणा में हारी सीटों को जिताना होगी. भले ही हार के कारण कुछ भी रहे हों लेकिन उनका फोकस पार्टी को जीत दिलाना रहेगा. भले ही वह विधानसभा सीट हों या लोकसभा सीटें."

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता (ETV Bharat)

विपक्ष पर उठाए सवाल:डॉ. अर्चना गुप्ता महिला आरक्षण समेत अन्य मुद्दों पर बोलते हुए कहा कि, "विधानसभा के चुनाव हों या लोकसभा के चुनाव हों, इनमें आरक्षण दिलाने की चिंता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की. लेकिन विपक्ष ने देश की आधी आबादी की पीठ मे छुरा घोंपने और अधिकारों का हनन करने का काम किया है. लोकसभा में बिल पेश किया गया तो टीएमसी, सपा और कांग्रेस ने बिल को पास नहीं होने दिया. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न तो डरेंगे, न रूकेंगे और न ही हारेंगे. क्योंकि प्रधानमंत्री महिलाओं के अभिभावक बनकर, बड़ा भाई बनकर, सभी समस्याओं चिंता करते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने हरियाणा जैसे प्रदेश में महिला को अध्यक्ष बनाने की सोच दर्शाई है."

पार्टी की रणनीति और मोर्चों के अध्यक्ष: डॉ. अर्चना गुप्ता ने आगे कहा कि, "संगठन द्वारा मुझे संगठन चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी थी. बूथ अध्यक्ष से लेकर जिला अध्यक्ष के चुनाव किए जा चुके हैं, प्रदेश में कुल 20,629 बूथ हरियाणा में हैं. हालांकि प्रदेश की टोली की घोषणा, पार्टी के छह मोर्चों के अध्यक्ष आगामी समय में बनाए जाएंगे. इसी महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के बारह वर्ष पूरे होने जा रहे हैं. इन वर्षों में कार्यकर्ताओं के माध्यम से योजनाओं को जमीनी स्तर तक ले जाना, जन-जन तक प्रसार करना, पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ दिलवाना. 21 जून को योग दिवस है, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से 150 से अधिक देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है. योगा से जुड़े लोगों ने देखा है कि प्रिवेंशन इज़ बैटर दैन क्योर, बिमारियों की रोकथाम के लिए योग आवश्यक है."

एसआईआर से घुसपैठियों को बाहर निकालें:डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि, "प्रदेश में एसआईआर (वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण) प्रक्रिया चलने वाली है. भले ही कोई पक्ष का हो या विपक्ष का हो लेकिन भारतीयों का हक घुसपैठियों को नहीं मारने दिया जाएगा. यदि घुसपैठियों ने कहीं से फर्जी आधार कार्ड बनाकर वोटर लिस्ट में नाम डलवाया है तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें चिन्हित करेंगे. इन घुसपैठियों के लिए डिटेक्ट-डिलीट-डिपोर्ट नीति के तहत काम किया जाएगा. हरियाणा में भी घुसपैठ की जा रही है, जिस कारण आगामी चंद महीने सचेत रहने की आवश्यकता है."

डोमिसाइल की समय सीमा कम होने की जानकारी नहीं: ईटीवी भारत की ओर से डॉ. अर्चना गुप्ता से हरियाणा में डोमिसाइल की वार्षिक समय सीमा घटाने पर सवाल किया गया लेकिन उन्होंने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनके संज्ञान में यह विषय आया नहीं है. जबकि हरियाणा में डोमिसाइल (निवास प्रमाण पत्र) प्राप्त करने के लिए आवश्यक निवास की समय सीमा 15 वर्ष से घटाकर 5 वर्ष की जा चुकी है.

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (ETV Bharat)

मुख्यमंत्री ने खुशी जताई: वहीं, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लंबे अरसे के बाद महिला प्रदेशाध्यक्ष बनने पर डॉ. अर्चना गुप्ता को बधाई एवं शुभकामनाएं दी. सीएम ने कहा कि, "प्रधानमंत्री का महिलाओं को सशक्त करना-मजबूत करने का जो विज़न/संकल्प है, पानीपत से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया था, जिससे देश में लाखों बेटियों को जीवनदान मिला है. प्रधानमंत्री ने कहा था कि बेटी निर्भर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर हैं. उन्होंने हरियाणा में महिलाओं के हाथ में जो बागडोर दी है, सभी कार्यकर्ता पूरे समर्पण से डॉ. अर्चना गुप्ता व भाजपा को और नई ऊंचाइयां देने का काम करेंगे. डॉ. अर्चना गुप्ता वरिष्ठ एवं पुरानी कार्यकर्ता हैं. उन्होंने वार्ड से काम शुरू किया, मंडल में काम किया, जिला में काम किया, जिला अध्यक्ष के रूप में, प्रदेश के महामंत्री के रूप में काम करती रही हैं. हम सभी उनके साथ हैं."

पंजाब में खिलेगा कमल का फूल: मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि, "पंजाब में भी स. केवल सिंह ढिल्लों ने भी बुधवार को अपना पद्भार ग्रहण किया. हम पूरा भरोसा रखते हैं कि जिस प्रकार हरियाणा में नॉन स्टॉप तीसरी बार भाजपा की सरकार आई है, उसी तरह स. केवल सिंह ढिल्लों के नेतृत्व और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में पंजाब के अंदर भी 2027 में कमल का फूल खिलेगा. जो योजनाएं पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में लोगों को मिल रही हैं लेकिन पंजाब के लोग वंचित हैं, वह सभी योजनाएं सरकार बनने पर पंजाब में भी लागू की जाएंगी. आज, तीन जून को चौ. भजन लाल की पुण्यतिथि है, जिन्होंने लंबे समय तक प्रदेश को एक दिशा देने का काम किया. उनके नेतृत्व में हरियाणा ने विकास की एक नई ऊंचाई को छुआ है."

पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी भाजपा:मुख्यमंत्री ने पंजाब में भाजपा की सरकार बनने के सवाल पर कहा कि, "पंजाब में पूर्व में रहे राजनेताओं ने कमजोर करने का काम किया है. वादे बड़े किए लेकिन पंजाब को पीछे धकेला है. लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लोगों में चर्चा है कि डबल इंजन की सरकार पंजाब को आगे बढ़ा सकती है. पहले की सरकारों ने हर घर के अंदर रोजगार देने की बात कही लेकिन कोई वादा पूरा नहीं किया गया है. भले ही रोजगार की बात हो, कानून व्यवस्था की मजबूती की बात हो, नशा बंद करने की बात हो लेकिन यदि सरकार नहीं बचाएगी तो कौन बचाएगा. पंजाब की अब तक की सरकारों ने युवाओं को रोजगार देने के बजाय नशे की ओर धकेल दिया. लेकिन अब लोग समझ रहे हैं और अब पंजाब में भाजपा का कमल खिलेगा. भाजपा कमल के फूल पर ही चुनाव लड़ेगी और गठबंधन केवल पंजाब के लोगों के साथ किया जाएगा."

निकाय चुनावों पर सवाल:इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजाब में हाल ही में हुए निकाय चुनावों पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि, "पंजाब में बैलेट पेपर पर चुनाव कराए गए. क्योंकि मौजूदा सरकार में डर था कि लोग भाजपा को वोट देंगे. कई को फॉर्म नहीं भरने दिया, प्रचार नहीं करने दिया और कई को अपने तौर-तरीकों से जिताया गया."

ये भी पढ़ें: "गो ग्लोबल" मिशन: मोरनी के किसानों को मिला अंतरराष्ट्रीय बाजार, अफ्रीका तक पहुंचेगा हरियाणा का मसाला, MDH खरीदेगी अदरक-हल्दी और मसाला फसलें

Last Updated : June 4, 2026 at 3:40 PM IST