ETV Bharat / state

हरियाणा में NCR जिलों को नए साल का तोहफा, रूटों पर जल्द दौड़ेंगी नई बसें, भिवानी डिपो में भी शामिल होंगी 25 बसें

हरियाणा के एनसीआर जिलों को नए साल पर नई बसों का तोहफा मिलने वाला है. जिससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

हरियाणा में NCR जिलों को नए साल का तोहफा
हरियाणा में NCR जिलों को नए साल का तोहफा (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 30, 2025 at 1:03 PM IST

|

Updated : December 30, 2025 at 1:16 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

भिवानी: हरियाणा में अब यात्रियों को राहत मिलने वाली है. जो जिले एनसीआर के क्षेत्र में आते हैं, उन इलाकों में अब हरियाणा रोडवेज बीएस6 की नई बसें शामिल करने जा रहा है. ताकि प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके. इसलिए इन बीएस-6 की नई बसों को एनसीआर जिलों में शामिल किया जाएगा. भिवानी में हरियाणा रोडवेज में 25 नई बीएस-6 बसें शामिल होंगी. इन बसों का सबसे ज्यादा फायदा यात्रियों और स्टूडेंट्स को मिलेगा.

NCR जिलों में दौड़ेंगी नई बसें: यातायात शाखा टीआई यशपाल चौहान ने बताया कि "भिवानी में हरियाणा रोडवेज की 25 बीएस6 की नई बसें शामिल होने जा रही हैं. नए रूटों पर इन बसों को चलाया जाएगा. जहां बसों की शॉर्टेज देखी जा रही थी, अब बसों की पूर्ति की जाएगी. लगातार छात्रों की तरफ से भी मांग उठाई जा रही थी कि उनके रूटों पर बसों को चलाया जाए. जिसके चलते अब यह बसें उन रूटों पर भी दौड़ती हुई नजर आएंगी"."

भिवानी डिपो में 25 नई बसें होंगी शामिल (Etv Bharat)

"प्रदूषण कम करेंगी बसें": यशपाल चौहान ने बताया कि "हरियाणा रोडवेज ने बीएस-4 की बसों को पहले ही एनसीआर के इलाकों से बाहर कर दिया है. ताकि प्रदूषण स्तर को कम किया जा सके. बीएस-4 की बसें अधिक प्रदूषण करती थी. जिसके कारण उनकी जगह पर नई बीएस-6 की बसों को शामिल किया गया है. भिवानी डिपो में पहले ही बहुत बसें आ गई हैं. हमें बसों की कोई कमी नहीं है. नई बसें शामिल करने के बाद जिले में सवा 200 के करीब बसें हो जाएंगी. इस हफ्ते में ही नई बसों की पूर्ति की जाएगी."

ये भी पढ़ें: हरियाणा में होगा चक्का जाम!, रोडवेज कर्मचारियों ने सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को दी चेतावनी, अपनी मांगों पर अड़े

ये भी पढ़ें: फरीदाबाद में बिजी रोड पर स्टंटबाजों का कार काफिला, पुलिस ने काटा चालान, वाहन मालिकों को नोटिस देकर थाने बुलाया

Last Updated : December 30, 2025 at 1:16 PM IST