ETV Bharat / state

परीक्षा केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, 12 बच्चे जख्मी, शिक्षक की हालत गंभीर

नेमावर के सांदीपनि स्कूल में मधुमक्खियों का हमला. आननफानन में परीक्षा केंद्र अन्य जगह स्कूल में शिफ्ट किया.

Nemawar Exam center Bees attack
परीक्षा केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला, शिक्षक की हालत गंभीर (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 23, 2026 at 5:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

देवास : नेमावर स्थित शासकीय सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा के दौरान मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया. यहां कक्षा 5वीं व 8वींकी परीक्षाएं चल रही थीं. बच्चे पेपर हल कर रहे थे. इसी दौरान मुधक्खियों ने अचानक अटैक कर दिया. इससे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया. इस दौरान बच्चे और शिक्षक मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे. लेकिन कई बच्चे और शिक्षक मधुमक्खियों के चपेट में आ गए.

मधुमक्खियों के हमले के बाद आनन-फानन में शिक्षकों ने परीक्षा केंद्र दूसरी जगह स्थानांतरित किया. इसके बाद सभी बच्चों को सुरक्षित रूप से वहां पहुंचाया गया. यहां पर परीक्षा ली गई.

नेमावर के शिक्षक राजेंद्र हथेली (ETV BHARAT)

अचानक मधुमक्खियों का जत्था परीक्षा केंद्र में आ धमका

मौके पर मौजूद शिक्षकों और बच्चों ने बताया कि मधुमक्खियां तेजी से उड़ते हुए कक्षाओं और बरामदों के आसपास मंडराने लगीं. इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में दहशत फैल गई. कुछ बच्चे परीक्षा केंद्र से बाहर भागे तो किसी ने डेस्क के नीचे छुपने का प्रयास किया. लेकिन मधुमक्खियों ने नहीं बख्शा. इस दौरान 12 से 13 बच्चों समेत शिक्षक मधुमक्खियों के काटने से जख्मी हो गए. सहायक शिक्षक अर्जुन सिंह तोमर को भी मधुमक्खियों चीथ लिया.

एक शिक्षक गंभीर रूप से जख्मी, हरदा रेफर

मधुमक्खियों के हमले से जख्मी हुए शिक्षक अर्जुन सिंह तोमर को हरदा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है. विद्यालय परिसर में मधुमक्खियों के कई छत्ते लगे हैं. अब इन्हें हटवाने के लिए नगर परिषद नेमावर व वन विभाग को पत्र भेजा गया है. परीक्षा केंद्र में मधुमखियों के हमले के बाद दोपहर की शिफ्ट होने वाली परीक्षा देने आने वाले छात्र-छात्राओं को बस स्टैंड के पास रोक दिया गया.

शिक्षक ने छात्रा को मुश्किल से बचाया

सांदीपनि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेमावर के शिक्षक राजेंद्र हथेली ने "बताया मुधमक्खियों के हमले के कारण किसी को कुछ सोचने समझने का मौका नहीं मिला. मधुमक्खियों के हमले में एक कक्षा छात्रा भी परीक्षा केंद्र में फंस गई, इस छात्रा को बचाने में ही शिक्षक तोमर गंभीर रूप से घायल हो गए."

मधुमक्खी काटने का उपचार और घरेलू उपाय

  • शरीर के जिस स्थान पर मधुमक्खी का डंक रह गया है तो उसे निकालना जरूरी है. इसे नाखून या चिमटी से धीरे-धीरे बाहर निकालें.
  • जिस जगह पर मधुमक्खी ने काटा है, वहां पर साबुन और ठंडे पानी से सफाई करें.
  • काटने वाले स्थान पर बर्फ को कपड़े में लपेट कर सिकाई करें. इससे सूजन कम होगी.
  • काटने वाले स्थान पर खुजली नहीं करें. सूजन कम करने के लिए बेकिंग सोडा का पेस्ट या शहद लगाएं.
  • अगर सांस लेने मे तकलीफ है और चक्कर आ रहे हैं या बीपी कम हो रहा है तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं.