NEET UG 2026: इस साल बढ़ी रजिस्ट्रेशन की संख्या, लेकिन रिकॉर्ड से रही काफी दूर, हजारों स्टूडेंट्स रहते हैं एब्सेंट
साल 2024 में नीट यूजी में रिकॉर्ड 24.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे.


Published : April 29, 2026 at 6:56 PM IST
कोटा: देश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली एकमात्र प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) में साल 2026 में रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ गई है. यह साल 2025 में हुए रजिस्ट्रेशन से करीब 3 हजार ज्यादा है. हालांकि रजिस्ट्रेशन की संख्या साल 2024 के रिकॉर्ड को छू नहीं पाई है. रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड आज भी 24.06 लाख बना हुआ है.
निजी कोचिंग संस्थान के करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि 3 मई को आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा के संबंध में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल के जरिए साल 2026 का रजिस्ट्रेशन डाटा जारी किया है. इसमें बताया है कि 2026 में 22.79 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराए थे. इन सभी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इन्हें डाउनलोड कर लिया है. साल 2025 में 22.76 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे. इससे महज 3000 ज्यादा इस साल रजिस्ट्रेशन हुए हैं. रजिस्ट्रेशन बढ़ने की बात की जाए, तो 2020 से 2025 के बीच 17342 से लेकर 318617 की बढ़ोतरी तक हुई. जबकि साल 2024 से 2025 में 130010 कैंडिडेट ने कम रजिस्ट्रेशन कराया था. सबसे ज्यादा बढ़ोतरी 2024 में 318617 थी, जबकि सबसे कम 2020 में 17342 थी. वहीं 2022 में 27566 और 2023 में 215119 कैंडिडेट की बढ़ोतरी हुई थी.
Dear Students,
— National Testing Agency (@NTA_Exams) April 27, 2026
We understand how important your NEET UG 2026 Admit Card is and the stress involved in downloading it.
Many of you are facing temporary technical issues — this is common during high traffic.
Quick tips that usually solve the problem:
Clear your browser cache…
बीते साल गिरा रजिस्ट्रेशन, इस साल बढ़ा: साल 2025 में रजिस्ट्रेशन में 1.3 लाख की गिरावट हुई थी, जबकि इस साल मामूली यानी केवल 0.13 फीसदी रजिस्ट्रेशन बढ़े हैं. जबकि साल 2024 में रिकॉर्ड 24.06 लाख रजिस्ट्रेशन हुए थे. जहां 2019 से 2024 तक रजिस्ट्रेशन बढ़ा, वहीं 2025 में यह कम हो गया था. वह एक बार फिर 2026 में बढ़ गया है. बीते 7 सालों के रिकॉर्ड के अनुसार हर साल 2019 से लेकर 2024 तक 1 से लेकर 16 फीसदी तक रजिस्ट्रेशन में बढ़ोतरी हो रही थी. जिसमें साल 2021 में महज 1.08 फीसदी बढ़ोतरी थी, जबकि साल 2022 में 15.95 फीसदी वृद्धि हुई थी. साल 2024 से 2025 में 5.4 फीसदी रजिस्ट्रेशन गिर गया था.

पढ़ें: NEET UG 2025 : राजस्थान से सबसे ज्यादा कैंडिडेट्स हुए क्वालीफाई, दिल्ली-चंडीगढ़ को पछाड़ा
बड़ी संख्या में विद्यार्थी नहीं देते परीक्षा: मिश्रा का कहना है कि नीट परीक्षा में बीते सालों में 20 से 24 लाख के बीच रजिस्ट्रेशन हुए हैं. परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स की संख्या भी 20 से 23 लाख के बीच रही है. जबकि बीते 7 सालों की बात की जाए, तो 65 हजार से लेकर 2.3 लाख तक विद्यार्थी अनुपस्थित रहे. इनमें सर्वाधिक 2.3 लाख अनुपस्थिति 2020 कोरोनाकाल में रही. जबकि सबसे कम उपस्थिति साल 2024 में 48866 रही. हालांकि आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की संख्या काफी ज्यादा रहती है. रजिस्ट्रेशन के बाद अनुपस्थिति का प्रतिशत 2 से 15 फीसदी के बीच में है.

पढ़ें: NEET-UG 2025 : जयपुर के होनहारों ने लहराया परचम, सौम्य शर्मा ने ऑल इंडिया टॉप-20 में बनाई जगह
अधूरा रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, नहीं होते सफल आवेदक: मिश्रा का कहना है कि कई विद्यार्थी ऐसे भी होते हैं जिन्होंने रजिस्ट्रेशन कर दिया, लेकिन फीस जमा नहीं की या उनका फीस का पेमेंट फेल हो गया. विद्यार्थी ने तब ध्यान नहीं दिया, अब वह एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि उनका रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा नहीं माना गया. ऐसे भी कई आवेदक सामने आ रहे हैं. हर साल इस तरह के कई आवेदक रहते हैं. इन आवेदकों को केवल फॉर्म फिल करने वाले आवेदक माना जाता है, सफल आवेदक नहीं कहा जाता है. क्योंकि इनका रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस पूरा नहीं होता है.

