NEET UG 2026 CUTOFF : कितना रहेगा इस बार का कट-ऑफ ?, सरकारी मेडिकल कॉलेज में कितने नंबर पर मिलेगी एंट्री ?
NEET UG 2026 CUTOFF : नीट के आसान पेपर के बाद जानिए एक्सपर्ट के मुताबिक कट ऑफ कितना जा सकता है.

Published : May 4, 2026 at 5:44 PM IST
NEET UG 2026 CUTOFF : हरियाणा समेत देश भर में नीट यूजी 2026 का पेपर देने के बाद ज्यादातर स्टूडेंट्स ने कहा कि पेपर काफी आसान था और अब उन्हें फिक्र कट-ऑफ को लेकर है. ऐसे में सभी के मन में सवाल है कि आखिर इस बार का कट ऑफ कितना जा सकता है. ऐसे में ईटीवी भारत ने कट-ऑफ को लेकर एक्सपर्ट ओपिनियन लिया है ताकि पता चल सके कि इस बार का कट ऑफ कितना जाने का अनुमान है.
"बायोलॉजी के सभी प्रश्न NCERT से पूछे गए" : देश भर में आयोजित NEET परीक्षा को लेकर एजुकेशन काउंसलर विवेक कौशिक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस वर्ष का पेपर पिछले साल की तुलना में थोड़ा आसान रहा. उन्होंने बताया कि पेपर पूरी तरह से NCERT स्तर के अनुरूप था. बायोलॉजी विषय में लगभग सभी प्रश्न NCERT से ही पूछे गए थे, जिससे उन छात्रों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है जिन्होंने अपनी तैयारी NCERT पर आधारित रखी थी. ऐसे विद्यार्थियों के बेहतर परिणाम आने के पूरे आसार हैं.
"600 से 610 रहेगा कट-ऑफ" : कट-ऑफ को लेकर उन्होंने कहा कि परीक्षा के कठिन या आसान होने का सीधा असर कट-ऑफ पर पड़ता है. जब पेपर कठिन होता है तो कट-ऑफ नीचे जाती है, जबकि आसान पेपर में कट-ऑफ बढ़ जाती है. इस बार पेपर पहले के मुकाबले आसान होने के कारण कट-ऑफ 600 से 610 अंकों के बीच रहने का अनुमान है.
"मेरिट के आधार पर मिलता है मौका" : उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतिम कट-ऑफ और प्रवेश प्रक्रिया का निर्धारण मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा किया जाता है, जो हर वर्ष उच्च स्तर के विद्यार्थियों का चयन सुनिश्चित करती है. चाहे चयन प्रक्रिया 720 अंकों से शुरू हो या 650 से, मेरिट के आधार पर ही योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिलता है.
हरियाणा समेत देश की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए ईटीवी भारत ऐप डाउनलोड करें. यहां आपको मिलेंगी तमाम बड़ी ख़बरें, हर बड़ा अपडेट, वो भी सबसे सटीक और डिटेल एनालिसिस के साथ - Download App
ये भी पढ़ें : NEET UG 2026 : कैसा रहा नीट का पेपर ? सुनिए Exam की कहानी, विद्यार्थियों की जुबानी
ये भी पढ़ें : NEET UG 2026 : गलत परीक्षा केंद्र पहुंचे परीक्षार्थी, नूंह पुलिस ने दौड़ाई गाड़ी, झटपट पहुंचाया एग्जाम सेंटर
ये भी पढ़ें : NEET UG 2026 : भिवानी में 3817 परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, सुरक्षा के तगड़े इंतजामों के बीच परीक्षा संपन्न

