ETV Bharat / state

नीट पेपर लीक, केंद्र सरकार पर बरसे बेमेतरा युवा कांग्रेस अध्यक्ष, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

NEET एग्जाम को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है.कांग्रेस ने एक बार फिर सरकार को घेरा है.

NEET PAPER LEAK
मंत्री धर्मंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : June 26, 2026 at 6:40 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बेमेतरा: नीट पेपर लीक और दोबारा हुई परीक्षा में अव्यवस्थाओं को लेकर बेमेतरा जिला युवा कांग्रेस ने सरकार को घेरा है. जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र की मोदी सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को देश के भविष्य के साथ एक क्रूर मजाक बताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग की है.

जांच निष्पक्ष तब तक नहीं, जब तक मंत्री पद पर हैं-कांग्रेस

​युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी ने कहा कि NEET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा का पेपर लीक होना सीधे तौर पर व्यवस्था की विफलता है. उन्होंने कहा, ''हमारी स्पष्ट मांग है कि मौजूदा शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद से इस्तीफा दें. जब तक वे इस पद पर बने रहेंगे, तब तक उनके ही विभाग द्वारा की जा रही जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं हो सकती.''

नीट पेपर लीक (ETV Bharat)

​यह राजनीति नहीं, देश के भविष्य का सवाल है-कांग्रेस

प्रांजल तिवारी ने कहा कि युवा कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है. उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी राजनीतिक दल (कांग्रेस बनाम भाजपा) की नहीं, बल्कि इस देश के भविष्य (छात्रों) की सुरक्षा की है. ​उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने शिक्षा तंत्र की इन कमियों को सुधारने और छात्रों को न्याय देने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए, तो युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर एक उग्र राष्ट्रव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होगी.

छत्तीसगढ़ में मितानिनों का हल्लाबोल, जगह-जगह किया प्रदर्शन, कहा- हम वही मांग रहे जो सरकार ने खुद किया था वादा

पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा सरकार को घेरा, 'पावर और ट्रांसमिशन लॉसेस की भरपाई के लिए आम जनता से वसूली'

बेमेतरा में छात्रों का चक्काजाम, परीक्षा परिणामों में आई खामियों को लेकर जताई नाराजगी