पंजाब बॉर्डर पर हिमाचल की गाड़ियों से वसूला जा रहा 'खालसा एंट्री टैक्स', कृषि मंत्री के बेटे ने किया समर्थन
हिमाचल कांग्रेस नेता नीरज भारती ने चुनाव लड़ने वालों का डोप टेस्ट कराने की मांग की. साथ ही खालसा एंट्री टैक्स का समर्थन किया.

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team
Published : June 3, 2026 at 7:36 PM IST
बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा पंजाब सीमा पर लगाए गए एंट्री टैक्स के विरोध में पंजाब में आंदोलन ने नया मोड़ ले लिया है. बुधवार को निहंग सिख संगठनों ने कीरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरा मोड़ा के पास 'खालसा एंट्री टैक्स' नाका स्थापित कर हिमाचल प्रदेश नंबर की गाड़ियों को रोकना शुरू कर दिया. इस दौरान वाहनों से कथित रूप से 100 रुपये से लेकर 500 रुपये वसूला जा रहा है. वहीं, हिमाचल के कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे और कांग्रेस नेता नीरज भारती ने 'खालसा एंट्री टैक्स' का समर्थन किया है. उन्होंने कहा अगर हिमाचल बाहरी राज्य के वाहनों पर एंट्री टैक्स लगता है, तो देश के अन्य राज्यों को भी हिमाचल के वाहनों पर टैक्स लगना चाहिए.
पंजाब सीमा पर हिमाचल की गाड़ियों से वसूली!
जानकारी के अनुसार, निहंग संगठनों ने पहले ही चेतावनी दी थी कि यदि हिमाचल सरकार पंजाब के वाहनों पर लगाए गए प्रवेश शुल्क को वापस नहीं लेती है तो पंजाब में भी जवाबी कार्रवाई की जाएगी. इसी घोषणा के तहत बुधवार सुबह गरा मोड़ा क्षेत्र में नाका लगाकर हिमाचल से आने वाले वाहनों से खालसा टैक्स वसूला गया.
निहंग नेता बलवीर सिंह ने कहा, 'यह कदम हिमाचल सरकार का ध्यान आकर्षित करने और प्रवेश शुल्क का विरोध दर्ज करवाने के लिए उठाया गया है. उन्होंने दावा किया कि एकत्र की गई राशि का उपयोग सामाजिक और धार्मिक कार्यों में किया जाएगा. साथ ही चेतावनी दी गई कि जब तक हिमाचल सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा'.
'खालसा एंट्री टैक्स' पर अपनी ही सरकार को घेरा
वहीं, हिमाचल-पंचाब की सीमा पर कथित रूप से 'खालसा एंट्री टैक्स' वसूली मामले पर कांग्रेस नेता नीरज भारती ने प्रतिक्रिया दी है. लेकिन यहां नीरज भारती अपने ही सरकार से अलग नजर आए. नीरज भारती ने सोशल हैंडल के जरिए न केवल खालसा एंट्री टैक्स वसूली का समर्थन किया. बल्कि, हिमाचल प्रदेश में बाहर से आने वाले वाहनों पर एंट्री टैक्स न लगाने की भी वकालत की.

अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट शेयर करते हुए नीरज भारती ने कहा, 'बहुत बढ़िया... मैं इस बात का इन खालसा भाइयों का समर्थन करता हूं. जब हिमाचल प्रदेश में बाहर की गाड़ियों से एंट्री टैक्स लिया जा सकता है, तो फिर देश के हर राज्य को भी हिमाचल प्रदेश के वाहनों से एंट्री टैक्स लेना चाहिए. आखिर एक समान नियम सब पर लागू होने चाहिए'.
नीरज भारती ने अपनी ही सरकार को घेरा
वहीं, फेसबुकपोस्ट पर नीरज भारती ने लिखा,क्याजब 2022मेंचुनाव हुए थे.तबकांग्रेस पार्टी के नेताओंको ये पता नहीं था कि हिमाचलप्रदेश पहले से कर्ज में हैऔर केंद्र में मोदी के नेतृत्ववाली भारतीय जनता पार्टी कीसरकार है.फिरऐसी क्या गारंटी थी कि केंद्रसरकार हर हाल में प्रदेश कीकांग्रेस सरकार को आर्थिकसहायता देगी और क्या 2022मेंही ये पक्की गारंटी थी कि 2024केलोकसभा चुनावों में केंद्रकी सरकार बदल जाएगी.जोहिमाचल प्रदेश में इतनीबड़ी-बड़ीगारंटियां चुनावों के वक्तदे दी गईं.अगरउस समय सब कुछ जानते-बूझतेहुए वादे किए गए थे.तोअब हर बात पर प्रदेश आर्थिकसंकट में है.केंद्रसरकार मदद नहीं कर रही का रोनाक्यों रोया जा रहा है.इसीरोने-धोनेमें 3सालसे ज्यादा का समय भी निकालदिया गया.सबसेबड़ा सवाल क्या देश के अन्यराज्यों से हिमाचल घूमने आनेवाले लोगों से स्टेट एंट्रीटैक्स के नाम पर पैसा लेकरप्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीकहो जाएगी.
इसके अलावा कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार के बेटे नीरज भारती ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर करते हुए राज्य सरकार को विशेष सुझाव दिया है कि प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों का डोप टेस्ट होना चाहिए.

चुनाव लड़ने वालों का भी होना चाहिए डोप टेस्ट
इसके अलावा कांग्रेस नेता नीरज भारती भारती ने चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की डोप टेस्ट रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हुए लिखा, 'नौकरियों में डोप टेस्ट के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में हर तरह के चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का भी डोप टेस्ट होना चाहिए. आखिर जो लोग प्रदेश चलाने और जनता का प्रतिनिधित्व करने का दावा करते हैं, उनका नशामुक्त होना भी सुनिश्चित होना चाहिए. पारदर्शिता इतनी हो कि उम्मीदवारों की प्रोफाइल में डोप टेस्ट की स्थिति भी सार्वजनिक हो. ताकि, जनता को भी पता रहे कि मामला सिर्फ ‘लीगल वाले नशे’ तक सीमित है या कुछ और'.

ये भी पढ़ें: जगत नेगी का BJP पर पलटवार, "नैतिकता के आधार पर केंद्र सरकार को छोड़ देनी चाहिए कुर्सी"

