ETV Bharat / state

नीमच के लाडले का दिल आया बाप की कार, बाइक और ट्रैक्टर पर, दोस्तों संग चुरा सबको बेचा

नीमच के युवक की निगाह में चढ़ी पिता की गाड़ियां. दोस्तों को बुला अपने घर में लगाई सेंध और चुराकर बेची ट्रैक्टर, कार, बाइक.

Neemuch vehicle theft
बेटा ही निकला चोर, तीनों आरोपियों से वाहन जब्त (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 20, 2026 at 11:27 AM IST

|

Updated : February 20, 2026 at 11:44 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नीमच : नीमच में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने पुलिस थाने में वाहन चोरी की रिपोर्ट लिखाई. रिपोर्ट के अनुसार "घर के सामने से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी हो गई." इसके साथ ही फरियादी ने इस घटना में अपने बेटे पर ही चोरी का शक जाहिर किया था. पुलिस ने पहले तो इस बात पर यकीन नहीं किया कि बेटा ही चोरी का मास्टरमाइंड हो सकता है. लेकिन जब पड़ताल आगे बढ़ी तो पिता का शक सही निकला.

आरोपियों के कब्जे से वाहन बरामद

नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम हनुमंतिया व्यास निवासी जितेंद्र नागदा ने पहले अपने घर से ट्रैक्टर, कार और बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने जांच की तो जितेंद्र नागदा का 19 वर्षीय बेटा दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त ही चोर निकले. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. उनके कब्जे से ट्रैक्टर और कार बरामद की गई. तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है. कुछ और मामले भी खुल सकते हैं.

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान (ETV BHARAT)

पिता ने अपने बेटे पर शक जाहिर किया

नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा सिंह चौहान ने बताया "शिकायतकर्ता का 19 वर्षीय पुत्र दीपेश नागदा और उसके दो दोस्त सतीश (18) और योगेश (21) ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. फरियादी जितेंद्र नागदा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक, कार और ट्रैक्टर चोरी हो गए हैं, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के दोस्तों पर शंका जाहिर की थी. हालांकि फरियादी इसके पीछे कोई ठोस तर्क नहीं दे पाया. लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो फरियादी का शक सही साबित हुआ."

Neemuch vehicle theft
आरोपियों के कब्जे से वाहन बरामद (ETV BHARAT)
Neemuch vehicle theft
चोरों से चोरी की कार बरामद (ETV BHARAT)

तीनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी

पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी का मास्टरमाइंड शिकायतकर्ता का बेटा है. इस मामले में आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड मिली है. अब पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है. ये जानने की कोशिश की जा रही है कि अपने ही घर में चोरी करवाने का क्या राज है. इसके साथ ही तीनों आरोपियों ने क्या इससे पहले और चोरी की वारदात की हैं.

Last Updated : February 20, 2026 at 11:44 AM IST