ETV Bharat / state

नीमच के गरोठ में देर रात गैस कटर से काटा ATM, चंद मिनटों में ले उड़े साढ़े 6 लाख रुपये

बदमाशों ने रात में नीमच के गरोठ में एक बैंक का एटीएम लूटा. सुबह दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी. सीसीटीवी फुटेज की जांच.

Garoth ATM loot
बदमाशों ने गरोठ में गैस कटर से काटा एटीम (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : September 1, 2026 at 4:46 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नीमच : गरोठ के भानपुरा रोड स्थित एटीएम को लुटेरों ने निशाना बनाया. बदमाशों ने एटीएम तोड़कर साढ़े 6 लाख रुपये लूटे और इत्मीनान से फरार हो गए. वारदात सोमवार देर रात की है. बैंक प्रबंधन की शिकायत पर सक्रिय हुई पुलिस एटीएम के आसपास और सभी रूटों के सीसीटीवी फुटेज की जांच करने में जुटी है.

गैस कटर से काटा एटीएम

चोरों ने एटीएम को काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया और चंद मिनटों में रुपयों से भरा कैश बॉक्स खाली कर फरार हो गए. पुलिस के अनुसार वारदात भानपुरा रोड पर स्थित बैंक के एटीएम बूथ में हुई. रात के अंधेरे का फायदा उठाकर घुसे बदमाशों ने पूरी तैयारी के साथ मशीन को गैस कटर से काटा. मशीन के कटते ही उसमें रखे करीब 6.50 लाख रुपए लेकर बदमाश चंपत हो गए. सुबह जब स्थानीय लोगों और आसपास के दुकानदारों ने एटीएम की हालत देखी, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ.

गरोठ में एटीएम तोड़कर साढ़े 6 लाख लूटे (ETV BHARAT)

पुलिस की रात्रि गश्त पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने पर गरोठ पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस अब भानपुरा रोड और आसपास के मुख्य रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके. हालांकि, मुख्य मार्ग पर इस तरह गैस कटर का इस्तेमाल कर इतनी बड़ी चोरी हो जाने से इलाके में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जाता है कि इतनी बड़ी रकम चोरी होने के बावजूद बैंक अधिकारियों ने तुरंत थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराने में तत्परता नहीं दिखाई. देर तक शिकायत की कागजी प्रक्रिया चलती रही. समय पर शिकायत न मिलने से शुरुआती जांच में पुलिस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. गरोठ थाना प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने बताया "बैंक प्रबंधन की ओर से मामले की शिकायत मिली है. पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं. जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा."