नीम पेड़ से निकली दूध की धार, पीने के बाद शारीरिक कष्ट दूर होने का दावा, पूजा पाठ का दौर शुरु
बालोद के एक गांव में नीम के पेड़ से दूध जैसा तरल पदार्थ निकल रहा है.इसे लोग इकट्ठा करके प्रसाद बनाकर बांट रहे हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : January 8, 2026 at 5:47 PM IST
बालोद : वनांचल क्षेत्र ग्राम भालुकोंनहा में अजीब घटना हुई. भालुकोंनहा गांव के एक नीम पेड़ से दूध जैसा तरल द्रव्य निकल रहा है. इस दृश्य को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ रहा है. कोई इसे देवी का चमत्कार मानकर पूजा पाठ करने में जुटा है तो किसी ने यहां मंदिर जैसी संरचना बनाने की पहल कर दी है.तेज गंध और आवाज के साथ दूध जैसे तरल पदार्थ को स्थानीय लोग मटके में इकट्ठा करके उसे प्रसाद के तौर पर बांट रहे हैं.स्थानीय लोगों के नए दावा किया है कि इस तरल पदार्थ को पीने से लोगों की बीमारियां ठीक हो रही है.पिछले एक हफ्ते से गांव का माहौल बदला हुआ है.
कहां पर हुआ चमत्कार ?
गांव के कार्तिक राम कुमेटी के खेत में अनोखा दृश्य देखने को मिला. खेत में आने वाले लोग नीम के पेड़ से निकल रहे इस द्रव्य को थैली में भरकर घर ले जा रहे हैं.लोगों का कहना है कि भले ही ये द्रव्य तेज गंध वाला है.लेकिन इसे ग्रहण करने पर ये नारियल पानी की तरह मीठा लगता है.ये देवीय का कोई चमत्कार लगता है.लोगों ने इसे दैवीय रुप मानते हुए पेड़ पर कलेवा बांध रहे हैं.

शारीरिक कष्ट दूर होने की बात फैली
ग्रामीण रोहित कुमार ने बताया कि भालूकोंनहा गांव में किसान के खेत में माता जी का दर्शन देखने को मिल रहा है.नीम का झाड़ है जिससे सफेद झाग दूध जैसा पदार्थ निकल रहा है. गांव के लोग इसके दर्शन करके दैवीय प्रसाद मानते हुए ग्रहण भी कर रहे हैं.कई लोगों ने बताया है कि उनके शारीरिक कष्ट दूर हुए हैं.इन बातों के कारण यहां दूर दराज से लोग आकर नीम पेड़ का दर्शन कर रहे हैं-

एक अच्छा मौका है जब हमें दैवीय चमत्कार देखने को मिल रहा है. जिसे लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही है. यह एक प्राकृतिक घटना भी हो सकता है लेकिन लोग इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं- रोहित कुमार, स्थानीय
मैं किसान के साथ उसकी भूमि को भी प्रणाम करती हूं.क्योंकि आज उनके खेत के पेड़ की वजह से हजारों आदमी रोजाना यहां पर दर्शन करने के लिए आ रहे हैं-बसंती चंदन मलागर, ग्रामीण
पेड़ का दूध देखने के लिए जुट रहे हैं लोग
आपको बता दें कि सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल होने के बाद से लोग यहां पर दूर-दूर से इस नीम के पेड़ को देखने के लिए पहुंच रहे हैं. स्कूली बच्चों से लेकर शिक्षक दूर-दूर से ग्रामीण भी यहां पर पहुंच रहे हैं.
GROUND REPORT : कांगेर घाटी में ग्रीन गुफा का रोमांच, इंसानी आवाजाही से अब तक थी दूर
बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट परिसर में अलर्ट,छत्तीसगढ़ के अदालतों में सर्च अभियान
भिलाई की सियासी गर्मी को विधायक देवेंद्र यादव ने बढ़ाया, 25 जनवरी को बड़े मार्च का ऐलान

