ETV Bharat / state

हिमांशु हत्याकांड: जमशेदपुर बंद की पूर्व संध्या पर एनडीए का मशाल जुलूस, सरयू राय हुए शामिल

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड के खिलाफ मशाल जुलूस निकाला गया. जिसमें विधायक सरयू राय भी शामिल हुए.

Himanshu Murder Jamshedpur
जमशेदपुर में मशाल जुलूस (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : July 2, 2026 at 8:23 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी से गंभीर रूप से घायल हुए हिमांशु की मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. शहर में बढ़ते अपराध को देखते हुए भाजपा ने 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है.

एनडीए की सहयोगी पार्टियां आजसू और जदयू भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हो रही हैं. बंद से एक दिन पहले, भाजपा, जदयू और आजसू की अलग-अलग इकाइयों ने शहर के कई हिस्सों में मशाल जुलूस निकाला और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

एनडीए का मशाल जुलूस (Etv Bharat)

मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं शामिल हुईं. जदयू विधायक सरयू राय भी इस मार्च में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि शहर में लगातार बढ़ते अपराध से लोग डरे हुए हैं. इसलिए, जमशेदपुर में 3 जुलाई का बंद सरकार के लिए एक चेतावनी है.

उन्होंने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि ज़िला प्रशासन की मिलीभगत से अपराध बढ़ रहे हैं. शहर में चापड़ बाजी, चेन स्नेचिंग और दूसरी आपराधिक घटनाएं लगातार हो रही हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि राज्य के दूसरे शहरों में भी जमशेदपुर जैसी स्थिति न बने.

उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और दुकानदारों ने भी कल के बंद को अपना समर्थन देने का वादा किया है. उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट से 3 जुलाई को स्कूल बंद रखने के बारे में बातचीत की गई है.

गौरतलब है कि अपराधी पुलिस के सामने हिमांशु और उसके साथी प्रत्युष पर चापड़ से हमलाकर फरार हो गए थे. इस घटना से लोगों में भारी आक्रोश है.

यह भी पढ़ें:

हिमांशु हत्याकांड के मुख्य आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी की तस्वीर

हिमांशु हत्याकांड को लेकर बीजेपी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद की घोषणा

जमशेदपुर बार में हुई चाकूबाजी में घायल हिमांशु की मौत, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड