ETV Bharat / state

इथेनॉल प्लांट और मक्का की कीमतों को लेकर सत्ताधारी विधायकों ने सरकार को घेरा, उद्योग मंत्री ने दिया आश्वासन

बिहार विधानसभा में मक्का और इथेनॉल का मुद्दा उठा. सत्ताधारी विधायकों ने ही सरकार को घेरा. पढ़ें पूरी खबर..

Bihar Budget Session
बिहार विधानसभा में इथेनॉल पर सवाल (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 23, 2026 at 1:13 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

पटना: बिहार विधानसभा के बजट सत्र का आज 15वां दिन है. आज सदन की कार्यवाही के दौरान सत्ताधारी दलों के विधायकों ने इथेनॉल और मक्का किसानों के मुद्दे को उठाया. गायघाट से जेडीयू विधायक कोमल सिंह ने कहा कि इथेनॉल प्लांट की डिमांड कम होने से मक्का की कीमत आधी हो गई है. इससे बिहार और यहां के किसानों को नुकसान हो रहा है. सरकार इसके लिए क्या कर रही है?

क्या बोले उद्योग मंत्री?: इस पर उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्पष्ट किया कि राज्य एक भी इथेनॉल प्लांट को बंद नहीं होंगे. उन्होंने सवाल का जवाब देते बताया कि सदन में सवाल उठने के बाद बिहार का एक प्रतिनिधमंडल केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से मिला है.

फिर से शुरू होगी इथेनॉल की खरीदारी: उद्योग मंत्री ने बताया कि राज्य में राज्य में 11 डेडिकेटेड इथेनॉल प्लांट हैं, जिनका केंद्र सरकार से समझौता है. इनसे पहले पेट्रोलियम कंपनी 46 करोड़ लीटर इथेनॉल खरीदती थी. इस साल 11 करोड़ लीटर की खरीदारी कम गई थी. उन्होंने कहा कि ये खरीदारी एक बार फिर से शुरू हो जाएगी.

"8 इथेनॉल प्लांट ऐसे हैं, जिनका केंद्र सरकार से कोई समझौता नहीं है. ऐसे में इनकी खरीब-बिक्री कैसे होगी, इसकी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की नहीं है. वैसे कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर इथेनॉल प्लांट बंद होने का माहौल बनाया था, जबकि ऐसा कुछ नहीं है. सरकार इथेनॉल प्लांट को लेकर गंभीर है और किसी भी प्लांट को बंद होने नहीं देगी."- दिलीप जायसवाल, उद्योग मंत्री

Bihar Budget Session
उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल (ETV Bharat)

मक्का को लेकर भी उठे सवाल: वहीं, कोमल सिंह के सवाल पर छातापुर से बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने मक्का की घटती कीमत पर सवाल पूछा, जबकि कांटी से जेडीयू विधायक अजीत कुमार ने सवाल पूछा कि क्यों नहीं मक्का को एमएसपी देकर पैक्स के माध्यम से इसकी खरीदारी की जाए?

जल्द बढ़ेगी मक्का की कीमत: इस पर मंत्री ने कहा कि क्योंकि इथेनॉल का प्रोडक्शन मक्का से किया जाता है और 11 करोड़ लीटर का प्रोडक्शन कम होने से इनकी कीमत में कमी हुई है, जैसे ही ये प्रोडक्शन बढ़ेगा मक्का की कीमतो में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो जाएगी. इसके अलावा बिहार में 3000 करोड़ रुपये से मक्का आधारित फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना बहुत जल्द बिहार में की जाएगी.

वहीं, श्रम संसाधन मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि सरकार पूरे मसले पर गंभीर है और उद्योग मंत्री की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि इथेनाल फैक्ट्री को किसी भी सूरत में बंद नहीं होने दिया जाएगा. मक्का खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किए जाने को लेकर भी सरकार सकारात्मक है और जल्द है पर कोई फैसला लिया जाएगा.

ये भी पढ़ें:

बिहार में इथेनॉल प्लांट को बंद नहीं होने देगी सरकार, बातचीत के लिए CM नीतीश जाएंगे दिल्ली

Explainer: 'बस 3 दिन.. 700 घरों में नहीं जलेंगे चूल्हे', क्या बक्सर इथेनॉल प्लांट बंद हो जाएगा?

'मैं बिहारी हूं..क्या यही मेरा गुनाह है' 4 मिनट में इथेनॉल प्लांट के मालिक ने खोली सरकार की पोल

Explainer: 5 साल पहले बात हो रही थी बिहार को इथेनॉल हब बनाने की, अब अस्तित्व पर मंडरा रहा खतरा, विस्तार से समझिए