बिहार के नए 'चौधरी' पर एनडीए ने भरोसा जताकर बनाया 'सम्राट', इस अंदाज में दी जाने लगी बधाई
बिहार में एनडीए की सम्राट सरकार ने शपथ लेकर कामकाज शुरू कर दिया. एनडीए नेताओं ने उम्मीद जताई कि सरकार बिहार को बुलंदी पर पहुंचाएगी.

Published : April 15, 2026 at 2:59 PM IST
पटना : बिहार की राजनीति में सम्राट युग की शुरूआत होते ही पार्टी के नेताओं ने सोशल मीडिया के सहारे शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी. सम्राट चौधरी बिहार के 24 वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले चुके हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार भी ग्रहण क लिया है. उनके साथ जेडीयू के दो वरिष्ठ मंत्री विजय चौधरी और बिजेन्द्र कुमार यादव ने भी डिप्टी सीएम के रूप में शपथ ली है. नई सरकार के गठन पर बधाई देने का दौर भी जारी है.
'बिहार को बुलंदी पर ले जाएंगे सम्राट' : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार का सीएम बनने की शुभकामनाएं दीं साथ ही एनडीए को बधाई देते हुए कहा कि- "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यह सरकार बिहार की जनता की अपेक्षाओं को पूरा करने के साथ-साथ राज्य के विकास को एक नई बुलंदी पर ले जाएगी. मैं बिहार की इस नई टीम को एक अत्यंत सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देता हूं.''
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री सम्राट चौधरी और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले श्री विजय कुमार चौधरी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को बहुत-बहुत बधाई। बिहार की यह नई एनडीए टीम ऊर्जा और अनुभव का संगम है।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) April 15, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के मार्गदर्शन…
सम्राट के नेतृत्व में समृद्ध बनेगा बिहार : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सम्राट चौधरी को शपथ ग्रहण के बाद बधाई दी और पार्टी की ओर से विश्वास जताया और कहा कि - ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व में बिहार और भी समृद्ध बनेगा एवं विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श करेगा, यह मुझे विश्वास है. आपके यशस्वी कार्यकाल के लिए आपको अनेक शुभकामनाएं.''
बिहार के मुख्यमंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने पर श्री @samrat4bjp जी का और उनके साथ उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री @VijayKChy जी एवं श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं।
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) April 15, 2026
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में और आपके नेतृत्व…
'लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतिफल' : शिवराज सिंह बीजेपी विधायक दल की बैठक में पर्यवेक्षक बनकर आए थे. उन्हीं के नेतृत्व में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा गया था. शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया X पर कहा कि ''यह लाखों कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम, समर्पण और विश्वास का प्रतिफल है. इस दौरान उन्होंने जेडीयू कोटे के दोनों डिप्टी सीएम को भी शुभकामनाएं दीं.''
माननीय श्री @samrat4bjp जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार की राजनीति और विकास की यात्रा में आज एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। यह लाखों कार्यकर्ताओं के वर्षों के परिश्रम, समर्पण और विश्वास का प्रतिफल है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 15, 2026
साथ ही माननीय श्री…
'नीतीश कुमार के बताए मार्ग पर बढ़ेगा बिहार' : वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी सम्राट चौधरी की तारीफ की और कहा कि- "आज NDA के मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली है और हमारे मंत्रिमंडल के दो सदस्य विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के बताए हुए मार्ग पर बिहार आगे बढ़ेगा."
पटना, बिहार: केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, " ..आज nda के मुख्यमंत्री के रुप में सम्राट चौधरी ने शपथ ली है और हमारे मंत्रिमंडल के दो सदस्य विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने भी शपथ ग्रहण की. नीतीश कुमार के बताए हुए मार्ग पर बिहार आगे बढ़ेगा.." pic.twitter.com/ql2Pa33ID1
— IANS Hindi (@IANSKhabar) April 15, 2026
मांझी और ललन सिंह ने दी शुभकामनाएं : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने बिहार के 24 वें सीएम बनने पर सम्राट को शुभकामनाएं दी तो वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने नई 'सम्राट सरकार' पर विश्वास जताते हुए कहा कि-''मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप नीतीश कुमार जी के दिखाए मार्ग पर चलते हुए बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे. आपके सफल, प्रभावी एवं जनहितकारी कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं.''
ये भी पढ़ें-

