तेजस्वी यादव की दिल्ली से राजनीति करने की चर्चा पर भड़की NDA, जानें किसने क्या कहा
तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर NDA के नेताओं ने तंज कसा है. जानें किसने क्या कहा.

Published : March 2, 2026 at 12:54 PM IST
पटना: बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों पर चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए वोटिंग 16 मार्च को होगी. राजनीति गलियारों में अटकलें तेज हैं कि राजद, तेजस्वी यादव को राज्यसभा भेज सकती है. हालांकि पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इन चर्चाओं के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तंज कसा है और कहा कि अच्छा है, लड़कर देख लें.
क्या बोले गिरिराज सिंह : गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों पर हमला किया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है. वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दें. तेजस्वी यादव लालू का युवराज है. ये लोकतांत्रिक दल नहीं है.
#WATCH पटना(बिहार): केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, " राहुल गांधी नकली गांधी परिवार का युवराज है। वो जिसे चाहे पार्टी में रखे, जिसे चाहे निकाल दे। तेजस्वी यादव लालू का युवराज है। ये लोकतांत्रिक दल नहीं है।"
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 2, 2026
तेजस्वी यादव के राज्यसभा चुनाव लड़ने की चर्चा पर उन्होंने कहा, "हमें… pic.twitter.com/qMSypPG9xi
"हमें तो मालूम हुआ है कि युवराज (तेजस्वी यादव) ही जाना चाहते हैं, अब यहां से मन ऊब गया है. अच्छा है, लड़ कर देख लें."- गिरिराज सिंह, केंद्रीय मंत्री
बिहार से निराश हो गए हैं: वहीं बिहार सरकार में मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि उनकी पार्टी है. वो निर्णय लें कि राज्यसभा जाएंगे क्या करेंगे नहीं करेंगे, उनकी मर्जी है. मुझे लगता है कि वह बिहार से निराश हो गए हैं. बिहार में कोई स्कोप नहीं देख रहे होंगे.
Patna, Bihar: On RJD leader Tejashwi Yadav, Minister Ram Kripal Yadav says, " now it is their party, and they will decide whether he goes to the rajya sabha or not..." pic.twitter.com/RIAMM3zt3Z
— IANS (@ians_india) March 2, 2026
"अभी चार साल तो नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार रहेगी. देख रहे हैं कि यहां कुछ होने वाला नहीं है तो दिल्ली चले आए. वहीं आराम करेंगे, आराम के लिए जा रहे हैं. काम से मन भर गया है. कितना भी कुछ कर लें, जनता का विश्वास मिलने वाला नहीं है."- रामकृपाल यादव, मंत्री, बिहार सरकार
लालू को तेजस्वी पर नहीं भरोसा: जेडीयू प्रवक्ता व एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक हुई और लालू को तेजस्वी यादव पर लंबे समय से भरोसा नहीं रहा है. इसलिए उन्होंने हस्ताक्षर की पावर और पार्टी सिंबल अपने पास सुरक्षित रखा है. अब संसदीय बोर्ड ही तय करेगा कि राज्यसभा उम्मीदवार कौन होगा?
"उम्मीदवार कोई हो जाए तेजस्वी जी जैसे विधानसभा चुनाव में हारे, शैडो चीफ मिनिस्टर अबतक हैं. राजनीति में आप प्रयोग करते रहिएगा, लेकिन बिहार की जनता और बिहार के विधायक ने आपको दिल से उतार दिया है. आपने महागठबंधन को सार्वजनिक रूप से गंजन करवा दिया. अब मुंह दिखाने लायक आप नहीं है, सत्र में भाग लेने लायक नहीं हैं."- नीरज कुमार, जदयू प्रवक्ता
Patna, Bihar: JD(U) spokesperson Neeraj Kumar says, " a meeting of the rashtriya janata dal (rjd) parliamentary board was held, and lalu yadav has long lacked confidence in tejashwi yadav. therefore, he has kept the power of signature and the party symbol under his own control.… pic.twitter.com/DGENTEajhu
— IANS (@ians_india) March 2, 2026
राजद की पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग: बता दें कि राज्यसभा चुनाव को लेकर रविवरा (1 मार्च) को आरजेडी की पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक हुई थी. इस मीटिंग में राज्यसभा चुनाव को लेकर मंथन हुआ. राज्यसभा के उम्मीदवार के चयन के लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव को अधिकृत किया गया है. तय हुआ है कि उम्मीदवार आखिरी दिन यानी कि 5 मार्च को नामांकन करेगा. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि तेजस्वी यादव के नाम की चर्चा में कितनी सच्चाई है.
ये भी पढ़ें
Explainer : राज्यसभा चुनाव में RJD के लिए संख्याबल का गणित और चुनौती?
राज्यसभा जाएंगे पवन सिंह? नितिन नबीन से मुलाकात के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म

