ETV Bharat / state

नमो भारत संचालन के दो साल पूरे होने पर, केंद्रीय मंत्री ने लॉन्च की सिग्नेचर ट्यून

नमो भारत परियोजना तीव्र, हरित और सतत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सक्षम बना रही है, जिससे गाज़ियाबाद और मेरठ जैसे शहरों का विकास हो रहा है.

नमो भारत दिवस 2025
नमो भारत दिवस 2025 (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Delhi Team

Published : October 14, 2025 at 7:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर को मेरठ से जोड़ने में देश की पहले रैपिड रेल नमो भारत मिल का पत्थर साबित हुई है. मौजूदा समय में नमो भारत का संचालन दिल्ली के अशोक विहार स्टेशन से मेरठ साउथ के बीच हो रहा है. नमो भारत सेवाओं के सफल दो वर्ष पूर्ण होने पर दिल्ली के भारत मंडपम में नमो भारत दिवस का आयोजन किया गया. केंद्रीय राज्य मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य) तोखन साहू कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय आवास एवं शहरी राज्य मंत्री तोखन साहू ने नमो भारत सिग्नेचर ट्यून लॉन्च की. कार्यक्रम के दौरान एनसीईआरटीसी द्वारा नमो भारत की दो वर्षो की यात्रा पर प्रकाश डाला गया और यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने, पर्यावरणीय एवं वित्तीय स्थिरता की दिशा में उठाए गए कदमों और उपलब्धियां को एक फिल्म के माध्यम से प्रस्तुत किया गया. केंद्रीय मंत्री (आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय) मनोहर लाल खट्टर द्वारा एनसीईआरटी की टीम को संदेश के माध्यम से बधाई दी गई और नमो भारत की दो साल की सफल यात्रा पर टीम की सराहना की गई.

नमो भारत परियोजना आधुनिक भारत का उज्ज्वल उदाहरण:

"मैं नमो भारत दिवस के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. नमो भारत परियोजना आधुनिक भारत का उज्ज्वल उदाहरण है. मैं विशेष रूप से उन महिलाओं की सराहना करता हूं जो नमो भारत संचालन का नेतृत्व कर रही हैं. नमो भारत परियोजना तीव्र, हरित और सतत क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को सक्षम बना रही है, जिससे गाज़ियाबाद और मेरठ जैसे शहरों का विकास हो रहा है."-तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री-

55 किलोमीटर पर हो रहा है नमो भारत का संचालन: मौजूदा समय में नमो भारत का संचालन 55 किलोमीटर के हिस्से पर हो रहा है, जिसमें कुल 11 नमो भारत स्टेशन शामिल है. दिल्ली से मेरठ के बीच नमो भारत का कुल 82 किलोमीटर का कॉरिडोर है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुबई डिपो के बीच 17 किलोमीटर के नमो भारत के प्राथमिक खंड का उद्घाटन किया था.

•⁠ ⁠इस सेक्शन संचालन शुरू होना बाकी

  • न्यू अशोक नगर से सराय काले खां (4.5 Km)
  • मेरठ साउथ से मोदीपुरम (23 Km)

⁠इन स्टेशनों पर हो रहा संचालन

  • न्यू अशोक नगर
  • आनंद विहार
  • साहिबाबाद
  • गाजियाबाद
  • गुलधर
  • दुहाई
  • दुहाई डिपो स्टेशन
  • मुरादनगर
  • मोदीनगर साउथ
  • मोदीनगर नॉर्थ
  • मेरठ साउथ

इन स्टेशनों पर संचालन शुरू होना बाकी

  • सराय काले खा
  • शताब्दी नगर
  • बेगमपुल
  • मोदीपुरम

27.5 किलोमीटर के कॉरिडोर पर संचालन शुरू होना बाकी: सम्पूर्ण कॉरिडोर पर नमो भारत की शुरुआत होने के बाद दिल्ली से मेरठ का सफर 60 मिनट में पूर्ण होगा. 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से नमो भारत दिल्ली से मेरठ के बीच दौड़ेगी. माना जा रहा है कि संपूर्ण कॉरिडोर पर संचालन शुरू होने के बाद दिल्ली से मेरठ के बीच सफर करने वाले लोगों को ना सिर्फ खासा सहूलियत होगी बल्कि समय भी बचेगा.

ये भी पढ़ें-