ETV Bharat / state

जैसलमेर की एनसीसी कैडेट पूजा का आर्मी डे परेड में चयन

चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में आत्मविश्वास और समर्पण ने पूजा को विशिष्ट पहचान दिलाई.

NCC cadet Pooja selected for the Army Day parade
एनसीसी कैडेट पूजा का आर्मी डे परेड में चयन (ETV Bharat Jaisalmer)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : January 3, 2026 at 3:26 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

जैसलमेर: जैसलमेर के मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय की एनसीसी कैडेट एवं सीनियर अंडर ऑफिसर पूजा का वर्ष 2026 की आर्मी डे परेड के लिए चयन हुआ है. यह परेड भारतीय सेना के शौर्य, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक मानी जाती है. इसमें देशभर से चुनिंदा कैडेट्स को ही अवसर मिलता है. पूजा के चयन को जैसलमेर के लिए अहम उपलब्धि माना जा रहा है.

प्राचार्य डॉ. कैलाशदान रत्नू ने इसे महाविद्यालय के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया. उन्होंने विश्वास जताया कि कैडेट पूजा आर्मी डे परेड 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय, एनसीसी इकाई और जैसलमेर का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी. महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी डॉ. छगन पंवार ने कहा कि यह पूजा की मेहनत और अनुशासन का परिणाम है.

पढ़ें:जयपुर में पहली बार आर्मी डे परेड, वीरों की धरती पर झलकेगा सेना का शौर्य, ऑपेरशन सिंदूर की दिखेगी झलक

एनसीसी अधिकारी डॉ. छगन पंवार ने कहा कि पूजा का चयन उनके निरंतर अभ्यास, उत्कृष्ट ड्रिल, शारीरिक दक्षता और मानसिक मजबूती का प्रतिफल है. चयन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में आत्मविश्वास और समर्पण ने उन्हें विशिष्ट पहचान दिलाई. पूजा ने चयन के दौरान नेतृत्व कौशल, समयपालन, जिम्मेदारी और राष्ट्रभक्ति की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया. प्राचार्य डॉ. कैलाशदान रत्नू ने कहा कि यह केवल पूजा की व्यक्तिगत सफलता नहीं है, बल्कि मिश्रीलाल सांवल राजकीय कन्या महाविद्यालय की सुदृढ़ एनसीसी प्रशिक्षण प्रणाली और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण को भी दर्शाती है.

पढ़ें:राजस्थान में पहली बार होगी आर्मी डे परेड, 15 जनवरी को जयपुर में भव्य आयोजन