ETV Bharat / state

फरार नशे के तस्करों के खिलाफ रणनीति, एनसीबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

NCB अब उन फरार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करेगी जो ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं.

ABSCONDING DRUG SMUGGLERS
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : February 11, 2026 at 4:26 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रांची: झारखंड में नशीले पदार्थों के तस्करी से जुड़े केस में फरार चल रहे तस्करों पर एनसीबी निगरानी रखेगी. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी, फरार तस्करों पर नजर के साथ-साथ उनकी गिरफ्तारी भी करेगी.

क्या है पूरा मामला

नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामलों में वैसे अपराधी जो राज्य या देश छोड़कर भाग चुके हैं और अनुसंधान अभियोजन या केस के ट्रायल के दौरान में अदालत में उपस्थित नहीं हो रहे हैं ऐसे लोगों पर अब एनसीबी निगरानी रखने का काम करेगी. मामलों में फरार चल रहे हैं तस्करों की गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई की जाएगी. गृह मंत्रालय के पत्र के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर एनसीबी ने कार्रवाई शुरू कर दी है इसके लिए एनसीबी मुख्यालय के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार गुप्ता की ओर से झारखंड पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा गया है.

252 आरोपी है फरार

पत्र के अनुसार नशीले पदार्थ से जुड़े मामलों को लेकर 18 नवंबर 2025 को केंद्रीय गृह मंत्री की अध्यक्षता में बैठक हुई थी. बैठक में यह बात सामने आई थी कि नशीले पदार्थ से जुड़े केस में 252 आरोपियों की सूची केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास है. फरार आरोपियों की सूची एनसीबी की ओर से सीबीआई और केंद्रीय गृह मंत्रालय को उपलब्ध कराई जाएगी. इसके बाद एनसीबी आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलाएगी. दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्णय लिया था कि 2027 - 28 तक प्रत्येक फरार को ट्रायल में उपस्थिति करने के लिए एनसीबी एक्शन प्लान तैयार करे. इसी के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है.

झारखंड सीआईडी से मांगी रिपोर्ट

वहीं, दूसरी तरफ झारखंड में नशीले पदार्थ से जुड़े केस में कई आरोपी राज्य और देश छोड़कर फरार हैं. फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी और निगरानी को सुनिश्चित करने के लिए एनसीबी ने झारखंड सीआईडी को पत्र लिखकर पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है. एनसीबी ने पत्र में सीआईडी मुख्यालय को रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक फॉर्मेट भी भेजा है.

क्या क्या है फार्मेट में

एनसीबी द्वारा भेजे गए फॉर्मेट में आरोपी का नाम, दर्ज केस, आरोपी कहां का रहने वाला है, आरोपी के केस में चार्जशीट की स्थिति क्या है, केस गैर जमानती वारंट होने की स्थिति क्या है और आरोपी के अंतिम लोकेशन की जानकारी क्या है. झारखंड सीआईडी से इन सभी बिंदुओं पर जानकारी मांगी गई है.

सीआईडी ने लिखा जिलों के एसपी को पत्र

झारखंड CID ने फरार आरोपियों के बारे में राज्य के सभी जिलों के सुपरिटेंडेंट को एक लेटर लिखा है. CID के लेटर में कहा गया है कि ड्रग्स से जुड़े मामलों में शामिल उन भगोड़े आरोपियों की लिस्ट जल्द से जल्द दी जाए जो जांच, केस या ट्रायल के लिए पेश नहीं हो रहे हैं और जिनके देश से भागने का शक है.

ये भी पढ़ेंः

नशे के कारोबारियों पर जोरदार प्रहार, एक सप्ताह में जब्त हुए 3 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक के मादक पदार्थ

रांची में ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार, सासाराम से सप्लाई का खुलासा

फाइलेरिया के खिलाफ झारखंड में बड़ी पहल, 14 जिलों में 10 फरवरी से शुरू होगा मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अभियान