बिहार में नक्सलियों को बड़ा झटका! बछेड़वा पहाड़ से हथियार और कारतूस बरामद
गया में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों का छिपाया देसी सिक्सर और 22 कारतूस बरामद हुए. पढ़ें पूरी खबर-

Published : December 26, 2025 at 10:00 AM IST
गया: बिहार के गया जिले में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों के खिलाफ एक और सफलता हाथ लगी है. लुटुआ थाना क्षेत्र के बछेड़वा पहाड़ से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं. यह कार्रवाई नक्सल विरोधी अभियान के तहत की गई है, जो इन दिनों तेजी से चल रहा है.
सूचना पर गठित हुई विशेष टीम: गया एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा को खुफिया सूचना मिली थी कि लुटुआ थाना क्षेत्र के बछेड़वा पहाड़ के पास नक्सली गतिविधियां सक्रिय हैं. सूचना के आधार पर एसएसपी ने तत्काल एसडीपीओ इमामगंज, लुटुआ थाना पुलिस और एसटीएफ की विशेष टीम का गठन किया. टीम ने चिन्हित क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
गया पुलिस एवं के संयुक्त कार्रवाई में लुटुआ थानान्तर्गत नक्सलियों द्वारा छुपाए गए 01 अवैध देशी सिक्सर एवं 22 कारतूस किया गया बरामद:-@bihar_police@IPRDBihar@gaya_dm@IgMagadh pic.twitter.com/rdGr9viEjW
— GAYA POLICE (गया (बिहार) पुलिस ) (@GAYAPOLICEBIHAR) December 25, 2025
सर्च ऑपरेशन में मिली महत्वपूर्ण सफलता: विशेष टीम द्वारा बछेड़वा पहाड़ पर गहन तलाशी अभियान चलाया गया. इस दौरान नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक देसी सिक्सर हथियार और 22 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. ये सामग्री नक्सलियों के उपयोग के लिए छिपाई गई थी, जो उनकी योजनाओं को उजागर करती है.
अभियान तेज, क्षेत्र में सर्च जारी: इस बरामदगी के बाद सुरक्षा बलों ने नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए कार्रवाई को और तेज कर दिया है. गया जिले के इस इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है, ताकि किसी अन्य छिपे हुए ठिकाने का पता लगाया जा सके.
बिहार में नक्सलवाद पर लगाम: बिहार में नक्सलियों के खिलाफ चल रहा लगातार अभियान रंग ला रहा है. गया सहित प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों को बार-बार सफलताएं मिल रही हैं, जिससे नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो रहा है. यह कार्रवाई राज्य को नक्सल मुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
नक्सली गतिविधियों पर सख्ती: गया एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार और कारतूस की बरामदगी एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नक्सली सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई और आगे भी ऐसे ऑपरेशन जारी रहेंगे. इस सफलता से नक्सली गतिविधियों पर अंकुश लगेगा.
"नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार और कारतूस की बरामदगी की गई है. लुटुआ थाना अंतर्गत बछेड़वा पहाड़ से यह सफलता मिली है. एक देसी सिक्सर और 22 कारतूस की बरामदगी की गई है."-कांतेश मिश्रा, एसएसपी, गया
ये भी पढ़ें-
बिहार में नक्सलियों की बड़ी साजिश, चट्टानों और मिट्टी के भीतर गहराई से छुपाकर रखा IED
बिहार में चुनाव से पहले बड़ा हादसा टला! 10 किलो का प्रेशर IED बरामद

