माओवादियों का खजाना पुलिस को मिला, जमीन में दफन कर रखे थे 46 लाख
बरामद किए गए नोटों में बंद हो चुके 2 हजार के नोट भी मिले हैं.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : February 28, 2026 at 7:13 PM IST
गरियाबंद: एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान जवानों को शनिवार के दिन बड़ी सफलता हाथ लगी. जवानों ने सर्चिंग के दौरान जंगल से माओवादियों का गाड़ कर छिपाया गया नोटों का खजाना बरामद किया है.
माओवादियों ने जमीन में गाड़कर रखे थे 46 लाख और हथियार
दरअसल जवान जब बड़े गोबरा के घने जंगल के बीच पहुंचे तो उनको वहां पर जमीन में कुछ गड़ा होने का शक हुआ. जवानों ने तत्काल इलाके की घेराबंदी कर मौके पर खुदाई शुरू की. खुदाई करने के दौरान वहां से कई स्टील के केन निकले. स्टील के केन में नोटों के बंडल भरे पड़े थे. जवानों ने जब नोटों की गिनती शुरू की तो वो 46 लाख पर जाकर रुकी. मौके से कुछ 2000 के नोट भी मिले हैं. इसके साथ ही जमीन के नीछे छिपाकर रखे गए भरमार बंदूक और 160 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.
मौके से मिला माओवादियों का लैपटॉप
मौके से नक्सलियों का एक लैपटॉप भी मिला है. लैपटॉप में नक्सलियों से जुड़ी कई अहम जानकारियां भी हो सकती हैं. पुलिस ने बताया है कि जल्द ही बरामद लैपटॉप को डिकोड किया जाएगा. संभव में डिकोड होने के बाद से उसमें छिपी कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं. पूरी कार्रवाई में धमतरी की डीआरजी टीम भी शामिल रही.


31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद का खात्मा कर देना है, इस उद्देश्य को लेकर केंद्र और राज्य सरकार आगे बढ़ रही है. अब सिर्फ 1 महीने का वक्त बचा है. इस लिहाज से फोर्स लगातार सभी नक्सल प्रभावित जिलों में तेजी से सर्चिंग अभियान चला रही है. डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी कहा है कि बचे हुए नक्सली जल्द से जल्द हथियार डाल दें. सरेंडर माओवादियों को पुनर्वास सुविधा का लाभ दिया जाएगा. सरेंडर माओवादियों का स्वागत सरकार लाल कालीन बिछाकर करेगी.
25 लाख मीट्रिक टन कम हुई धान की खरीदी, पिछले साल की तुलना में गिरा ग्राफ: दीपक बैज
गरियाबंद दुत्कैया हिंसा: तनाव के बीच हालात काबू में, छावनी में तब्दील हुआ गांव

