ETV Bharat / state

नक्सलवाद मोदी सरकार में अंत के कगार पर पहुंचा, 31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सलमुक्त: अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, बेहतर रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और नक्सलियों का नेटवर्क ध्वस्त होने से सरेंडर करने वालों की संख्या बढ़ी.

COUNTRY WILL BE NAXAL FREE BY 2026
31 मार्च 2026 तक देश होगा नक्सलमुक्त (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : February 9, 2026 at 7:21 AM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

रायपुर:केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. गृह मंत्री ने छत्तीसगढ़ में विभिन्न विकास कार्यों पर भी एक समीक्षा बैठक ली. इन बैठकों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा, केन्द्रीय गृह सचिव, आसूचना ब्यूरो (IB) के निदेशक, गृह मंत्रालय के विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा), छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA), सीमा सुरक्षा बल (BSF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक तथा छत्तीसगढ़, तेलंगाना, झारखंड, ओडिशा और महाराष्ट्र के गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक भी मौजूद रहे.

वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक

बैठक में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, केन्द्र और छत्तीसगढ़ सरकार की सुरक्षा केन्द्रित रणनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर, नक्सल फाइनेंशियल नेटवर्क पर प्रहार और आत्मसमर्पण नीति के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं. अमित शाह ने विश्वास जताया कि आगामी 31 मार्च से पहले नक्सलवाद पूरी तरह समाप्त हो रहा है.

छत्तीसगढ़ कभी नक्सली हिंसा का गढ़ था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही डबल इंजन सरकार में यह अब विकास का पर्याय बन चुका है. छत्तीसगढ़ के युवा खेल, फॉरेंसिक और तकनीकी शिक्षा को गति देते हुए अपनी संस्कृति और परंपराओं को भी सहेज रहा है: अमित शाह, केंद्रीय गृहमंत्री

डबल इंजन की सरकार की तारीफ

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, डबल इंजन सरकार देश से माओवाद की समस्या को पूरी तरह समाप्त करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही. शाह ने कहा कि मोदी सरकार में नक्सलवाद अंत के कगार पर पहुंच चुका है. 31 मार्च 2026 से पहले देश पूरी तरह नक्सल-मुक्त हो जाएगा.

बस्तर में हो रहे विकास कार्यों पर संतोष जताया

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, कई पीढ़ियों को गरीबी और अशिक्षा के अंधकार में धकेलने वाले नक्सलवाद से देश जल्द ही निजात पाने वाला है. शाह ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ चल रही लड़ाई बिखरी हुई नहीं होनी चाहिए. विभिन्न राज्यों और केन्द्रीय एजेंसियों के बीच सुचारू समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, बाकि बचे माओवादियों को अन्य राज्यों में भागने नहीं दिया जाना चाहिए. केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने सुरक्षा और विकास दोनों मोर्चों पर बढ़िया प्रगति की है. उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लोगों को विकास के समान अवसर प्राप्त होने चाहिए.

नक्सलवाद के अंत का काउंटडाउन शुरू,अमित शाह ले रहे हाई लेवल मीटिंग, बस्तर के विकास की भी बन रही रणनीति

नक्सल विरोधी रणनीति से मिल रहे हैं नतीजे, 31 मार्च तक खत्म हो जाएगा नक्सलवाद- अमित शाह

रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद पर हाईलेवल मीटिंग, उपमुख्यमंत्री बोले- 31 मार्च डेडलाइन से पहले ये अंतिम बड़ी समीक्षा बैठक