ETV Bharat / state

निकाय 2026: नवलगढ़ में कांग्रेस की पहली सूची जारी, 45 में से 37 वार्डों पर प्रत्याशी घोषित, 8 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

नवलगढ़ में कांग्रेस ने 8 सीटों पर प्रत्याशी घोषित नहीं किए. 37 वार्डों की सूची जारी होते ही प्रत्याशियों ने काम शुरू कर दिया.

Local Body Elections 2026
राज्य निर्वाचन आयोग (ETV Bharat Jhunjhunu)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 29, 2026 at 8:53 PM IST

1 Min Read
Choose ETV Bharat

नवलगढ़(झुंझुनू): नवलगढ़ में नगर निकाय चुनाव-2026 के लिए कांग्रेस ने पहली सूची जारी कर दी है. 45 वार्डों वाली नगर पालिका में 37 वार्डों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं, जबकि 8 वार्डों को फिलहाल होल्ड पर रखा गया है. सूची जारी होते ही नवलगढ़ की सियासत में हलचल तेज हो गई है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रभारी किशन सिंह चौहान ने सूची जारी की.

चौहान ने बताया कि कांग्रेस ने अधिकांश वार्डों में अपने उम्मीदवारों के नाम तय कर दिए हैं, लेकिन जिन 8 वार्डों में प्रत्याशी घोषित नहीं हुए हैं, उनमें वार्ड 4, 6, 14, 17, 18, 19, 20 और 23 शामिल हैं. इनमें वार्ड 4 और 6 सामान्य, वार्ड 14, 17 और 20 सामान्य महिला, वार्ड 18 एससी, वार्ड 19 ओबीसी महिला और वार्ड 23 एससी महिला आरक्षित हैं.

Local Body Elections 2026
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची (ETV Bharat Jhunjhunu)

पढ़ें: नगरीय निकाय चुनाव: मतदान की तारीखों पर सवाल, ज्योतिषाचार्य बोले- शुभ कार्यों के लिए ठीक नहीं हैं दोनों तारीखें

पार्टी के भीतर इन सीटों पर मंथन जारी माना जा रहा है. सबसे बड़ा सवाल है कि इन 8 वार्डों में कांग्रेस किस चेहरे पर दांव लगाएगी. वहीं जिन 37 वार्डों में प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, वहां उम्मीदवारों ने चुनावी तैयारी तेज करने की कवायद शुरू कर दी है. वहीं 37 वार्डों में नाम घोषित होते ही उम्मीदवारों ने प्रचार तेज कर दिया है. 8 सीटों पर सस्पेंस बरकरार है और माना जा रहा है कि कांग्रेस जल्द ही इन पर भी पत्ते खोलेगी.

Local Body Elections 2026
कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची (ETV Bharat Jhunjhunu)