यूपी में नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल करेंगे उद्घाटन, मंडलायुक्त बोले- स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और SAI के बीच होगा एमओयू
सीएम योगी शनिवार शाम पहुंचेंगे वाराणसी, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक रहेंगे मौजूद.

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : January 3, 2026 at 6:03 PM IST
|Updated : January 3, 2026 at 6:21 PM IST
वाराणसी : प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र में रविवार से शुरू हो रहे नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में कई कीर्तिमान रचने की तैयारी है. प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे. सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक के बाद कल होने वाले नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे और तैयारी का जायजा लेंगे. सीएम योगी मंदिर में दर्शन पूजन भी करेंगे और रैन बसेरों में ठंड से बचाव की व्यवस्था देखने के साथ ही वहां रह रहे लोगों से मुलाकात भी करेंगे.

स्टेडियम के तीन बड़े हिस्सों को संचालित करेगा SAI : सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के तीन बड़े हिस्सों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) भी संचालित करेगा. ईटीवी भारत ने 29 दिसंबर को प्रकाशित खबर में इसकी जानकारी दी थी. अब रविवार को इस पर फाइनल मोहर लग जाएगी.
11 जनवरी तक टूर्नामेंट : डॉ. सम्पूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में 4 से 11 जनवरी तक नेशनल वॉलीबॉल टूर्नामेंट का बड़ा आयोजन होने जा रहा है. इसमें 31 राज्यों के 1200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. जिसमें 28 महिला टीम और 30 पुरुषों की टीम शामिल है.

वाराणसी के मंडलायुक्त एस राज लिंगम ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट बनारस के लिए बहुत बड़ा रोल अदा करने जा रहा है, क्योंकि बनारस में जिस तरह से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है और यहां के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है, उससे खेल के प्रति भी जागरूक होने का यह बड़ा मौका मिलने जा रहा है.
उन्होंने बताया कि स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) अब स्टेडियम के कई हिस्सों को टेकओवर करने जा रहा है. इसमें स्टेडियम के छात्रावास, कोच अकोमोडेशन और इंडोर गेम की बिल्डिंग शामिल है. जिसमें तमाम इंडोर खेल हो रहे हैं.
| प्रतियोगिता एक नजर में |
|
|
|
|
|
उन्होंने बताया कि इन सारी चीजों को स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया कल एमओयू के साथ टेकओवर कर लेगा. यह एमओयू स्टेट स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट और स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच होगा और दोनों का एक्सचेंज होने के बाद इसके संचालन की जिम्मेदारी SAI की होगी.
| यूपी टीम का नेतृत्व |
|
|
|
|
|
|
|
|
उन्होंने बताया कि यह बहुत बड़ा मौका है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मौजूद रहेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतियोगिता का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे. फिलहाल कुल 58 टीमें इस खेल में हिस्सा लेने वाली हैं, जिसमें 30 पुरुष और 28 महिला टीम में हैं. लगभग टीमें बनारस पहुंच चुकी हैं. कुछ ही खिलाड़ी हैं जो आज देर रात तक बनारस पहुंच जाएंगे, उनके रुकने की व्यवस्था के साथ इनके खाने पीने का प्रबंध उच्च स्तर पर किया गया है.

उत्तर प्रदेश की पुरुष और महिला टीमों का चयन पूरी पारदर्शिता और मेहनत के साथ किया गया है. पुरुष टीम की कमान श्रेयांस सिंह (यूपी पुलिस) को सौंपी गई है, जबकि महिला टीम का नेतृत्व प्रियंका (यूपी पुलिस) करेंगी. वाराणसी के खिलाड़ी भी दोनों टीमों में अहम भूमिका निभाएंगे.
यह भी पढ़ें : बनारस में भी तैयार होंगे नेशनल-इंटरनेशनल खिलाड़ी; SAI जल्द खोलने जा रहा सेंटर, आजमगढ़-जौनपुर समेत 20 जिलों के खिलाड़ियों को मिलेगी ट्रेनिंग
महापौर बोले... : महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि काशी को ‘स्पोर्ट्स टूरिज्म हब’ के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है. उन्होंने विश्वास जताया कि काशी की यह मेजबानी आने वाले वर्षों में और बड़े अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों का मार्ग प्रशस्त करेगी.

