राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप, छत्तीसगढ़ से 12 सदस्यीय दल रवाना, महाराष्ट्र के नांदेड़ में होगी प्रतियोगिता
महाराष्ट्र के नांदेड़ में 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन हो रहा है.इसके लिए छत्तीसगढ़ से 12 सदस्यीय दल रवाना हुआ है.

By ETV Bharat Chhattisgarh Team
Published : August 20, 2026 at 5:21 PM IST
रायपुर : तेलंगाना थाई बॉक्सिंग एसोसिएशन TIF 17वीं राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन 21 से 23 अगस्त 2026 तक गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम क्रीड़ा संकुल महाराष्ट्र के नांदेड़ में किया जा रहा है. SGFI से मान्यता प्राप्त रही संस्था थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन (TIF) के तत्वावधान में ये आयोजन हो रहा है. आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ खेल जगत के लिए गर्व का विषय है कि एकलव्य खेल परिसर, जावंगा जिला दंतेवाड़ा में पदस्थ खेल एवं युवा कल्याण विभाग दंतेवाड़ा की कोच कुमारी टिकेश्वरी साहू को थाई बॉक्सिंग इण्डियन फेडरेशन ने फीमेल टेक्निकल पैनल प्रभारी घोषित किया है. वहीं महाराष्ट्र के मोहम्मद अबरार खान मेल टेक्निकल पैनल प्रभारी घोषित किए गए हैं.
12 सदस्यीय दल ले रहा है हिस्सा
इस राष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के 7 बालिका खिलाड़ियों और 05 अधिकारी सहित 12 सदस्यीय दल हिस्सा ले रहा है. जिसमें एकलव्य खेल परिसर जावंगा जिला दंतेवाड़ा से 6 रायपुर से 3 और दुर्ग से 3 सदस्य शामिल हैं. गौरतलब हो कि SGFI और CBSE आदि खेलो में व्यस्त होने की वजह से कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया.
छग थाई बॉक्सिंग दल के खिलाड़ी अधिकारी गुरुवार को छग थाई बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अनीस मेमन के मार्गदर्शन और एशियन रेफरी कुमारी टिकेश्वरी साहू, कोच लक्ष्मी नारायण साहू के नेतृत्व में महाराष्ट्र के नान्देड़ के लिए सुपर फास्ट एक्सप्रेस से रवाना हुए. रायपुर रेल्वे स्टेशन में थाई बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों के परिजनों ने छग थाई बॉक्सिंग दल के सदस्यों को परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर शुभकामनाएं दी.
छग थाई बॉक्सिंग दल
1-रायपुर- कुमारी मानसी तांडी, कुमारी पिंकी गुप्ता, अनीस मेमन रायपुर (छग थाई बॉक्सिंग संघ,अध्यक्ष)
2-दंतेवाड़ा- कुमारी लच्छी कोवासी, कुमारी रामे कवासी, कुमारी लक्ष्मी सोढ़ी, कुमारी सुनीता, कुमारी राजकुमारी,कुमारी टिकेश्वरी साहू (एशियन रेफरी)
3-दुर्ग- विक्की भारती, करण चेलक, लक्ष्मी नारायण साहू दुर्ग (कोच)
कांकेर में रिटर्निंग वॉल टूटने से नदी ने बदला रास्ता, एनीकट सूखा शहर में पानी की किल्लत

