CUET फॉर्म भरने का एक और मौका, NTA ने 26 फरवरी तक बढ़ाई तारीख
सीयूईटी एंट्रेंस एग्जाम फॉर्म 26 फरवरी 2026 की रात 11:50 तक ऑनलाइन भरे जा सकेंगे. CUET परीक्षा 11 से 31 मई 2026 के बीच होगी.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : February 24, 2026 at 1:30 PM IST
सागर: देश की केंद्रीय, राजकीय और निजी यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए NTA (National Testing Agency) द्वारा आयोजित होने वाली CUET (Common University Entrance Test) के ग्रेजुएट कोर्स के लिए आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ाई गई है. अब जो स्टूडेंट आवेदन नहीं कर पाए हैं वह 26 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे. NTA ने नोटिफिकेशन जारी करके बताया है कि कई छात्र संगठनों और प्रतिनिधि मंडलों की मांग के बाद यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि CUET परीक्षा 11 से 31 मई तक आयोजित किए जाएगी.
NTA ने जारी किया नोटिफिकेशन
NTA द्वारा आयोजित होने वाली CUET ग्रेजुएशन कोर्स की परीक्षा के लिए 23 फरवरी 2026 की दोपहर में नोटिफिकेशन जारी किया जा रहा है. इसमें कहा गया है कि 3 से 30 जनवरी 2026 तक पहली बार CUET के लिए आवेदन की तिथि घोषित की गई थी. जिसे बाद में 4 फरवरी 2026 तक कर दिया गया था. लेकिन इसके बावजूद कई छात्र संगठन और प्रतिनिधि मंडलों ने फिर से तारीख बढ़ाये जाने की मांग की है. ऐसे में 23 फरवरी 2026 दोपहर से 26 फरवरी 2026 की रात 11: 50 तक ऑनलाइन आवेदन भरे जा सकेंगे. एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. परीक्षा फीस की तिथि अलग से नहीं घोषित की गयी है. आवेदन और ऑनलाइन परीक्षा फीस 26 फरवरी 2026 की रात 11:50 तक भरी जा सकेगी.

ये भी पढ़ें:
क्या कहना है सागर यूनिवर्सिटी प्रबंधन का
सेंट्रल यूनिवर्सिटी डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी के मीडिया ऑफिसर डॉ. विवेक जायसवाल ने बताया कि "NTA ने नया नोटिफिकेशन जारी कर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए होने वाले CUET परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ाने का फैसला किया है. अब स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को एक बार और आवेदन का मौका मिला है. डॉ. हरि सिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर में यूजी के 18 कोर्सेज में कुल 2398 सीट है. सागर यूनिवर्सिटी में प्रवेश के इच्छुक छात्र यूनिवर्सिटी की अधिकारिक बेवसाइट पर सभी जानकारी ले सकते हैं."

