ETV Bharat / state

आईआईटी आईएसएम में 6G तकनीक पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न, देशभर के 62 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

आईआईटी आईएसएम धनबाद में चल रहा 6G तकनीक पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न हो गया है.

National refresher course on 6G technology held at IIT ISM Dhanbad concludes
आईआईटी आईएसएम धनबाद में प्रशिक्षण कार्यक्रम (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Jharkhand Team

Published : June 26, 2026 at 10:48 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

धनबाद: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग विभाग में "एडवांस्ड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन फॉर 6G एंड बियॉन्ड" विषय पर आयोजित 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन वैलेडिक्टरी समारोह के साथ संपन्न हो गया.

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मदन मोहन मालवीय टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर (MMTTC) के प्रायोजन में किया गया. कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एवं भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष, दोनों विभागों के संकाय सदस्य तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम की निदेशक प्रो. मृणालिनी पांडेय थीं.

National refresher course on 6G technology held at IIT ISM Dhanbad concludes
आईआईटी आईएसएम धनबाद में 6G तकनीक पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न (ETV Bharat)

इस समापन अवसर पर कोर्स समन्वयक प्रो. अमितेश कुमार ने बताया कि 12 दिनों तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 48 विशेषज्ञ व्याख्यान आयोजित किए गए. इन व्याख्यानों में दूरसंचार विभाग (भारत सरकार), विभिन्न आईआईटी, भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), एनआईटी, सीएसआईआर की प्रयोगशालाओं तथा देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षण एवं शोध संस्थानों के विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और शोध साझा किए.

उन्होंने बताया कि इस रिफ्रेशर कोर्स में देश के विभिन्न राज्यों से 62 संकाय सदस्यों ने भागीदारी की. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एडवांस्ड ऑप्टिकल कम्युनिकेशन, 6G नेटवर्क, क्वांटम फोटोनिक्स, फोटोनिक इंटीग्रेटेड सर्किट्स, ऑप्टिकल सेंसिंग, फोटोनिक एवं माइक्रोवेव डिवाइसेज जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से परिचित कराया गया. विशेषज्ञों ने इन क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम शोध, तकनीकी विकास और भविष्य की संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी दी. इससे प्रतिभागियों को आधुनिक संचार प्रौद्योगिकी और अनुसंधान के नए आयामों को समझने का अवसर मिला.

National refresher course on 6G technology held at IIT ISM Dhanbad concludes
आईआईटी आईएसएम धनबाद में चल रहा 6G तकनीक पर राष्ट्रीय रिफ्रेशर कोर्स संपन्न (ETV Bharat)

समापन समारोह में कोर्स समन्वयक प्रो. गोविंद मुर्मू ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए सभी विशेषज्ञ वक्ताओं, कार्यक्रम निदेशक, आयोजन समिति तथा प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और सक्रिय सहभागिता के कारण यह 12 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स सफल, ज्ञानवर्धक और शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ.

इसे भी पढे़ं- IIT ISM में युवा संगम फेज-6 का समापन, मध्य प्रदेश के युवाओं ने झारखंड की समृद्ध संस्कृति को करीब से जाना

इसे भी पढे़ं- बीसीसीएल और आईआईटी आईएसएम की संयुक्त पहल, STEM वर्कशॉप से छात्रों को मिला विज्ञान और तकनीक का अनुभव

इसे भी पढे़ं- आईआईटी-आईएसएम में असिस्टेंट माइन सर्वेयर प्रशिक्षण पूरा, 147 अभ्यर्थियों को मिला प्रमाण पत्र