ETV Bharat / state

महिलाओं और किशोरियों को कैंसर से बचाने की कवायद, एक डोज 4 हजार का, एमपी सरकार दे रही मुफ्त

मध्यप्रदेश में 8 लाख किशोरियों को मिलेगा निःशुल्क टीका,राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत

National HPV vaccination campaign
मध्यप्रदेश में 8 लाख किशोरियों को मिलेगा निःशुल्क टीका (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : February 28, 2026 at 9:40 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

भोपाल : महिलाओं और किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया. तीन माह तक चलने वाले इस अभियान में देशभर की 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की करीब एक करोड़ बालिकाओं का टीकाकरण किया जाएगा. वहीं मध्यप्रदेश में करीब 8 लाख किशोरी बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगाई जाएगी.

एक डोज 4 हजार का, सरकार दे रही मुफ्त

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वर्चुअल संबोधन में कहा, '' प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य हो रहे हैं. सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए एचपीवी टीकाकरण एक प्रभावी कदम है. बाजार में इस वैक्सीन की कीमत लगभग 4 हजार रु प्रति डोज है, लेकिन सरकार इसे पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध करा रही है. उन्होंने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और अभिभावकों से अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील की.''

MP HPV Vccination 2026
भोपाल में डिप्टी सीएम ने किया राज्य स्तरीय टकीकरण का शुभारंभ (Etv Bharat)

भोपाल में डिप्टी सीएम ने किया राज्य स्तरीय टकीकरण का शुभारंभ

भोपाल स्थित डॉ. कैलाशनाथ काटजू अस्पताल से उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेश स्तरीय टीकाकरण का शुभारंभ किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा, '' ब्रेस्ट कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में दूसरा सबसे सामान्य कैंसर है और एचपीवी वैक्सीनेशन भविष्य में इसे नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाएगा.'' डिप्टी सीएम ने कहा कि बीमारी होने के बाद इलाज कराने से बेहतर है कि हम उसे होने ही न दें. सर्वाईकल कैंसर मुक्त मध्यप्रदेश और स्वस्थ, आत्मनिर्भर नई पीढ़ी का निर्माण सरकार का लक्ष्य है.

National HPV vaccination campaign
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू (Etv Bharat)

16 जिलों में चलाया जाएगा मिशन मधुहारी अभियान

इस अवसर पर 16 जिलों में मिशन मधुहारी की भी शुरुआत की गई, जो टाइप-1 डायबिटीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए समर्पित है. जिला अस्पतालों में साप्ताहिक विशेष क्लिनिक संचालित होंगे और 759 किशोर-किशोरियों को निःशुल्क जांच किट प्रदान की जाएगी. इस दौरान प्रदेश के 471 स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीकाकरण सत्र आयोजित होंगे. हेल्पलाइन 104 और यू-विन पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

यह भी पढ़ें-

एम्स भोपाल में भी एचपीवी टीकाकरण शुरु

एम्स भोपाल में भी राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर प्रसूति व स्त्री रोग विभाग ने ऑनलाइन वेबकास्ट के माध्यम से सामूहिक सहभागिता की. विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ के पुष्पलता के नेतृत्व में लगभग 50 संकाय सदस्य, नर्सिंग स्टाफ और प्रशिक्षुओं ने कार्यक्रम देखा. कार्यपालक निदेशक प्रो. डॉ माधवानन्द कर ने वीडियो संदेश जारी कर पात्र बालिकाओं के समय पर टीकाकरण और जनजागरूकता बढ़ाने की अपील की.