ETV Bharat / state

गलत दिशा में बने तिजोरी और किचन बर्बाद करेगा बिजनेस और पैसा, वास्तु शास्त्र चमकाएगा दीपावली

गलत दिशा में रखी चीजें रोक रहीं हैं तरक्की, दीपावली पर चाहिए रौनक तो सही ऊर्जा का प्रयोग कर वास्तु शास्त्र से मिलेगी उपलब्धि. आचार्य मनीष धीमान से जानते हैं वास्तुशास्त्र. रिपोर्ट-देवेंद्र वेश

DIWALI VASTU GUIDELINES
धन का वास्तु कनेक्शन! (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : November 5, 2026 at 11:07 AM IST

|

Updated : November 5, 2026 at 11:14 AM IST

6 Min Read
Choose ETV Bharat

नर्मदापुरम: दीपावली पर्व से पहले आम तौर पर लोग घरों की साफ सफाई एवं वस्तुओं को खरीदारी करते हैं. एवं उन्हें सही स्थान एवं सही दिशा में रखा जाता है. लेकिन कौन सी वस्तु सही स्थान पर है, और वह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर रही है या नकारात्मक, साथ ही जीवन में कैसा प्रभाव पड़ रहा है, इसे जानना बहुत आवश्यक है. जीवन के अनुभव, उतार चढ़ाव, जीवन में उन्नति जिसे वास्तु शास्त्र के माध्यम से जाना जा सकता है.

हर एक दिशा में होती है ऊर्जा

वास्तु शास्त्र के जानकार आचार्य मनीष धीमान बताते हैं कि, ''हर एक दिशा में ऊर्जा होती है. यह ऊर्जा हमारे जीवन में महत्व रखती है और इसे बनाती और बिगाड़ती है. सही दिशाओं के प्रयोग के साथ जीवन में सुख, समृद्धि, धन, ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है.'' उनका मानना है कि, ''सनातन धर्म में ब्रह्माजी द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी को इंजीनियर के तौर पर रखा गया था, जिन्होंने वास्तु शास्त्र का निर्माण किया और सही दिशा को सही ऊर्जा के उपयोग को समझाया गया है.''

आचार्य मनीष धीमान ने दिए वास्तुशास्त्र के टिप्स (ETV Bharat)

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का महत्व

आचार्य मनीष धीमान बताते हैं कि, ''त्योहारों का सीजन चल रहा है, इसमें वास्तु शास्त्र का बहुत महत्व है. वास्तु शास्त्र सनातन धर्म में एक बहुत ही पुराना शास्त्र है. जिसमें दिशाओं के बारे में पूर्व में ही ऋषि मुनियों ने अध्ययन किया है. जिसमें ऊर्जा का निर्माण की जानकारियां दी है. यह ऊर्जा हमारे घरों में होती है. उनके आधार पर घरों को कैसे बनाया जाए कैसे सजाया जाए इस शास्त्र में इसका वर्णन मिलता है.''

Vastu Remedies attract good luck
अधिकतर दक्षिण दिशा में बनाते हैं शयन कक्ष (ETV Bharat)

अधिकतर दक्षिण दिशा में बनाते हैं शयन कक्ष

मनीष धीमान बताते हैं कि, ''वास्तु शास्त्र में जो दिशाएं होती हैं, हर एक दिशा का अपना गुणधर्म है. उसकी एक शक्ति है उसको ध्यान में रखते हुए ही वास्तु शास्त्र कार्य करता है. जैसे अग्नि तत्व है तो वहां पर किचन बनाया जाता है. साउथ (दक्षिण) दिशा है, वहां आप अपना शयन कक्ष बनाते हैं. साउथ वेस्ट (दक्षिण पश्चिम) है तो वहां पर भी शयन कक्ष बनाया जाता है, जैसे राजा महाराजाओं के होते थे.

नॉर्थ (उत्तर) दिशा है वहां तिजोरी रखते हैं. वेस्ट (पश्चिम) में भी अपनी तिजोरी को रखा जा सकता हैं. वैसे ही नॉर्थ ईस्ट (उत्तर पूर्व) ईशान दिशा में वहां पर हमारा मस्तिष्क का स्थान माना गया है, जिसे वास्तु शास्त्र में वास्तु पुरुष का मस्तिष्क होता है, वहां पर अपना मंदिर का निर्माण कर सकते हैं. इस तरह से हर एक ऊर्जा को समाहित कर समझ कर अपने भवन का निर्माण किया जाता है तो 101% आपके जीवन में सुख समृद्धि एवं धन की प्राप्ति होती हैं.''

DIWALI VASTU GUIDELINES
गलत दिशा में बना टॉयलेट रोक देगा तरक्की के द्वार (ETV Bharat)

वास्तु शास्त्र समझना बहुत जरूरी

आम लोगों के जीवन में वास्तु शास्त्र की महत्वता को लेकर मनीष बताते हैं कि, ''मेरी सलाह है कि सबसे पहले आपको वास्तु शास्त्र समझना होगा. दीपावली आ रही है, सबसे पहले अपने घर को पूर्ण रूप से स्वच्छ रखें, एक सुंदर सा कलर रखें, पूरे घर को ऑफ व्हाइट कलर करें. घर में अनुपयोगी वस्तुओं को जिसे हम आम भाषा में कूड़ा करकट कहते हैं, जिनका घर में उपयोग नहीं होता है उन सभी चीजों को हटा दीजिए. घर को रौशन कीजिए. इस दिवाली आप कोशिश कीजिए कि कोई वास्तु शास्त्र के जानकार उनसे आप मिल सकते हैं, उन्हें दिखाकर घर का नक्शे पर काम करके घर का वास्तु सुधार कर सकते हैं.''

गलत दिशा में बना टॉयलेट रोक देगा तरक्की के द्वार

मनीष बताते हैं, ''वास्तु शास्त्र में ऊर्जा काम करती है. जैसे किसी दिशा में यदि दोष आ गया है, जैसे मान लिए उत्तर दिशा है और उत्तर दिशा में कुबेर को माना गया. अगर उस दिशा में टॉयलेट का निर्माण कर दिया है वह दिशा दूषित हो जाती है. ऐसे दोष आने के बाद घर में इन सारी चीजों जैसे रुपए, धन, ग्राहक और नए अवसरों से वंचित रह जाते हैं. क्योंकि उस दिशा में ऊर्जा का निर्माण नहीं हो पाता है. अगर ऊर्जा का निर्माण हो भी रहा है तो वह दिशा खराब हो रही है और वह आप तक नहीं पहुंच पा रही है. इस तरीके से हर एक दिशा की अपनी विशेषता है. सभी दिशाओं को अगर हम ठीक से अध्ययन कर लें और उन दिशाओं को दूर करें तो आपका घर वास्तु दोष मुक्त हो सकता है.''

Vastu Remedies attract good luck
सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का है महत्व (ETV Bharat)

भगवान विश्वकर्मा ब्रह्मांड के इंजीनियर

मनीष धीमान बताते हैं कि वास्तु शास्त्र बहुत पुराना है, जैसे इस ब्रह्मांड का निर्माण हुआ हर एक चीज का अपना अपना एक गुणधर्म है. जैसे सूरज का गुण है ग्रेविटी, चंद्रमा शीतलता प्रदान करता है, चंद्र घूमता है तो पानी ऊपर नीचे हो रहा होता है. इस प्रकार से सारे नियम कानून तभी से बने हुए हैं, जब से इस ब्रह्मांड का निर्माण हुआ था. हम यह नहीं कह सकते कि इसका निर्माण अभी हुआ है, इसका निर्माण ब्रह्मा जी ने किया था.

विश्वकर्मा प्रकाश नाम की पुस्तक के अनुसार भगवान विश्वकर्मा जी इंजीनियर हैं. उन्होंने इस वास्तु शास्त्र का निर्माण किया. उसी समय से वास्तु शास्त्र के नियम बने की धरती पर ग्रेविटी मिलेगी. इस दिशा से सूर्य आएगा, उस दिशा में डूबेगा. किस जगह पर पानी है, इस प्रकार से जो नियम कानून बने हुए हैं यह सब पहले से बने हुए हैं.''

Last Updated : November 5, 2026 at 11:14 AM IST