सिवनी मालवा अस्पताल पहुंची प्रेग्नेंट नाबालिग, जंगल में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
सिवनी मालवा में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला. अस्पताल पहुंची तो खुला मामला. एक आरोपी गिरफ्तार.

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team
Published : January 8, 2026 at 6:37 PM IST
नर्मदापुरम : सिवनी मालवा थाना क्षेत्र में 03 लोगों ने एक नाबालिग से दरिंदगी की. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को मिली तो हड़कंप मच गया. पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि पुलिस का कहना है कि मामला सामूहिक दुष्कर्म का नहीं है. एक नाबालिग के गर्भवती होने का मामला है. नाबालिग के बयान की पड़ताल की जा रही है. जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
घुमाने के बहाने जंगल में ले गई सहेली
पीड़िता के अनुसार घटना बुधवार की है. नाबालिग ने पुलिस को बताया "उसे एक सहेली ने घूमने के लिए बुलाया और पास के ही जंगल ले गई. पहले उसे गोलियां खिलाई गईं. उसकी सहेली के साथ 3 युवक थे, जिन्होंने उसके साथ गलत काम किया." गुरुवार दोपहर को पीड़िता को सिवनी मालवा से मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उसका मेडिकल कराया जा रहा है.
अस्पताल प्रशासन ने दी पुलिस को सूचना
16 वर्षीय नाबालिग ने बताया "वह सिवनी मालवा अपने परिजनों के यहां पर आई थी. इसी दौरान उसकी सहेली ने उसे झांसा देकर बुलाया." मामला तब सामने आया, जब नाबालिग तबियत खराब हो गई. उसे इलाज के लिए सिवनी मालवा के एक निजी अस्पताल लाया गया, जहां से पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने नाबालिग को मेडिकल के लिए नर्मदापुरम जिला अस्पताल पहुंचाया.
- रीवा राजनिवास सामूहिक दुष्कर्म मामले में 5 को उम्रकैद, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का बड़ा फैसला, 4 बरी
- युवती को इंटरव्यू के बहाने बुलाया, प्यून ने गेट बाहर से बंद किया, क्लर्क ने हवस मिटाई
नाबालिग के बयान पर जांच आगे बढ़ी
नर्मदापुरम के अतिरिक्त उप पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन ने बताया "यह पूरा मामला जैसा बताया जा रहा है, वैसा नहीं है. जिला अस्पताल से सूचना मिली थी कि एक नाबालिक आई है, उसकी तबियत खराब है और वह प्रेग्नेंट है. उसे अबॉर्शन कराने अस्पताल लाया गया है. पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद दष्कर्म की धारा में मामला दर्ज कर लिया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. लड़की के बयान में जो सामने आएगा, उसके अनुसार से मामला दर्ज किया जाएगा."

