ETV Bharat / state

पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, दोस्त को बांधकर जिप्सी में डाला

अपने दोस्त के साथ पचमढ़ी घूमने आई नाबालिग से दरिंदगी. तीनों आरोपी गिरफ्तार. मामला 4 दिन पुराना है. अभिषेक श्रोती की रिपोर्ट.

Pachmarhi Brutally minor girl
पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 24, 2026 at 6:57 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

पचमढ़ी : मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में 17 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. नाबालिग छात्रा अपने दोस्त के साथ पचमढ़ी घूमने आई थी. दोनों पचमढ़ी घूमने निकले. इस दौरान एक जिप्सी चालक ने उन्हें घुमाने का झांसा दिया. नाबालिग व उसका दोस्त जिप्सी में बैठक घूमने निकले. इसी दौरान जिप्सी चालक ने अपने दो और साथियों को बुला लिया. इसके बाद वे जिप्सी को जंगल की ओर ले गए. इस दौरान नाबालिग के दोस्त को जिप्सी में बांधकर डाल दिया और फिर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना 19 अगस्त की है. लेकिन मामले का खुलासा 23 अगस्त को हुआ.

घुमाने के बहाने घने जंगल में ले गए

नाबालिग व उसका दोस्त पचमढ़ी की वादियों का लुत्फ लेने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान जिप्सी चालक हरिओम वहां से निकला. उसने दोनों को घुमाने के बहाने जिप्सी में बैठा लिया. जिप्सी चालक ने फोन करके होटल में काम करने वाले अपने दोस्त पवन बंसल और अभिषेक वंशकार को बुला लिया. इसके बाद सभी जिप्सी में सवार होकर आगे निकल गए. नाबालिग और उसके दोस्त को सभी आरोपी घुमाने के बहाने स्काउट गाइड के आगे जंगल में ले गए.

एडिशनल एसपी अभिषेक राजन (ETV BHARAT)

नाबालिग के दोस्त को बांधकर जिप्सी में डाला

घने जंगल में पहुंचकर तीनों आरोपियों ने नाबालिग और उसके दोस्त को डराया धमकाया. दोस्त के विरोध करने पर उसे रस्सी से बांधकर जिप्सी में डाल दिया. इसके बाद तीनों आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया. वारदात के बाद आरोपियों ने नाबालिग और उसके दोस्त को बस स्टैंड लाकर छोड़ दिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए. पुलिस के अनुसार घटना 19 अगस्त की दोपहर की है. डरी-सहमी नाबालिग अपने घर चली गई. उसके गुमशुम रहने पर बड़ी बहन ने कारण पूछा तो उसने सारा वाकया बता दिया.

नाबालिग के बयान दर्ज, तीनों आरोपी गिरफ्तार

इसके बाद नाबालिग को लेकर परिजन पचमढ़ी पुलिस थाने पहुंचे और रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पिपरिया से महिला एसआई मोनिका सिंह को पचमढ़ी बुलाया. एसआई ने नाबालिग के बयान दर्ज किए. नाबालिग का मेडिकल परीक्षण नर्मदापुरम में कराया गया. पचमढ़ी पुलिस ने तीनों आरोपियों जिप्सी चालक हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार को पकड़ लिया. मामले को पचमढ़ी पुलिस मीडिया से छिपाती रही.

एडिशनल एसपी अभिषेक राजन ने बताया "घटना 4 दिन पहले की है. तीन लोगों ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया है. पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस थोटा ने कहा "सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

टैक्सी यूनियन ने अपनी मांग उठाई

वहीं, दूसरी तरफ सोमवार दोपहर को टैक्सी यूनियन पचमढ़ी के सदस्य थाने पहुंचे. यूनियन के अध्यक्ष मोनू अग्रवाल बताया "पचमढ़ी कई ऐसे कई वाहन चल रहे हैं जो टैक्सी यूनियन में रजिस्टर्ड नहीं हैं. ये वाहन बाहर के लोगों द्वारा यहां लाकर बिना किसी वैध दस्तावेज के चलाए जा रहे हैं. ऐसे वाहन बिना बीमा फिटनेस के चल रहे हैं. संघ के सदस्यों ने कहा कि हम कई बार प्रशासन से मांग कर चुके हैं कि बाहर से जो वाहन यहां लाकर अवैध रूप से चल रहे हैं, उन पर कार्रवाई की जाए.