ETV Bharat / state

बारां: नरेश मीणा और कंवर लाल मीणा की रिहाई के लिए मीणा समाज ने घेरा कलेक्ट्रेट, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

नरेश मीणा और कंवर लाल मीणा की रिहाई के लिए मीणा समाज ने कलेक्ट्रेट पर भारी प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा.

जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव
मीणा समाज ने जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : August 24, 2026 at 7:20 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

बारां: जिले में सोमवार को आदिवासी मीणा समाज के प्रमुख नेताओं, नरेश मीणा और कंवर लाल मीणा की रिहाई की मांग को लेकर मीणा समाज ने उग्र प्रदर्शन किया. हजारों की संख्या में जुटे युवाओं और समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

प्रदर्शन के दौरान मीणा समाज के वक्ताओं और नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखे हमले किए. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि केंद्र और राज्य दोनों जगह भाजपा की सरकार होने के बावजूद जानबूझकर उनके नेताओं को राजनीतिक द्वेष के चलते जेल में डाला गया है. प्रदर्शनकारी राजेन्द्र मीणा ने कहा कि "भाजपा चाहती तो हमारे दोनों नेताओं को बचा सकती थी, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने आपस में गठजोड़ कर एक सोची-समझी साजिश के तहत हमारे समाज के लोकप्रिय नेताओं को जेल की सलाखों के पीछे धकेला है."

प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा चाक-चौबंद रही (ETV Bharat Baran)

इसे भी पढ़ें- आदिवासी समाज का प्रदर्शन: कंवर लाल-नरेश मीणा की रिहाई की मांग, सरकार को दिया आंदोलन का अल्टीमेटम

जयपुर में आंदोलन की चेतावनी: कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे लोगों के हाथों में सरकार विरोधी स्लोगन लिखी तख्तियां थीं. इन तख्तियों पर "नरेश मीणा को रिहा करो", "कंवर लाल मीणा को रिहा करो" जैसे नारे लिखे हुए थे. ज्ञापन सौंपने के बाद मीणा समाज के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही नरेश मीणा और कंवर लाल मीणा को रिहा नहीं किया, तो आने वाले दिनों में प्रदेश की राजधानी का रुख करेंगे और वहां एक बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा.