ETV Bharat / state

'चाकू से गला काट पत्थर से सिर कुचला, फिर तेजाब डाला' 300 फीट ऊंचा पहाड़ पर मिला महिला का शव

नालंदा की महिला का शव गया जिले में पहाड़ पर मिला. पत्थर से सिर कुचला गया है. गले पर चाकू से वार किया गया है.

नालंदा की महिला का शव गया जिले में पहाड़ पर मिला
नालंदा की महिला का शव गया जिले में पहाड़ पर मिला (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 12, 2025 at 8:49 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के नालंदा की महिला की मौत गया जिले में हो गयी. उसका शव जिले के 300 फीट ऊंचा सोरेन पहाड़ पर क्षत-विक्षत हालात में मिला. परिजनों के मुताबिक 9 दिसंबर की शाम मृतका सोहसराय बाजार रजाई बनवाने के लिए निकली थी. इसके बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गई.

10 शिकायत दर्ज: पीड़ित पति ने घर परिवार में खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. इसके बाद अगली सुबह 10 दिसंबर को जिले के भागन बिगहा थाने में शिकायत दर्ज करायी. जिसके बाद पुलिस खोजबीन में जुटी. इसी दौरान शुक्रवार की सुबह महिला की लाश गया जिले में मिली.

'पत्थर से सिर कूचा': पति ने बताया कि महिला का सिर पत्थर से कूच दिया गया है. गले पर चाकू से वार किया गया और तेजाब भी दिया गया है. उन्होंने बताया कि किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, इसके बावजूद इस तरह से निर्मम हत्या कर दी गयी.

महिला दोस्त बुलाकर ले गयी थी: मृतका की पुत्री ने बताया कि मां की फ्रेंड ने फोनकर बुलाई थी कि बिहारशरीफ के भराव पर बाजार शॉपिंग करने जाना है. उस दिन मां घर पर थी. पुत्री मोबाइल लेकर अपने पिता के साथ पार्क घूमने आई थी. उसी पार्क में उक्त दोस्त ने बोला कि सोमवार को मां को बोलना बाज़ार चले. उन्हें कपड़ा खरीदने नहीं आता था. पुत्री ने बताया कि वही मां को बुलाकर ले गई.

"सिलाई सेंटर में मां की उससे दोस्ती हुई थी. तब से फोनपर बातचीत होती रहती थी. उसी के कहने पर मां उसके साथ गयी थी. उसके बाद से कुछ पता नहीं चला. इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गयाजी जिले के सुरेन पहाड़ पर एक महिला का शव पड़ा है." - मृतका की पुत्री

पीट-पीटकर हत्या की आशंका: इधर, घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने पुष्टि की है कि शव उक्त महिला का ही है. शव की हालत देखकर यह साफ है कि हत्या बेहद निर्ममता के साथ की गई है. महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और पत्थर से सर को भी कूच दिया गया है. प्रारंभिक जांच में पत्थर से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है. हालांकि पुलिस की ओर से इसकी अधारिक पुष्टि नहीं हो पायी है.

"मामला अत्यंत संदिग्ध प्रतीत हो रहा है. सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है. मृतका का शव सुरेन पहाड़ पर लगभग 300 फीट ऊपर से बरामद हुआ है. हत्या कब, कहां और कैसे हुई और शव यहां कैसे पहुंचाया गया, इसकी जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया." -रवि रंजन कुमार, थानाध्यक्ष

ये भी पढ़ें: