ETV Bharat / state

नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क: लायन सफारी में जन्मे शेरनी तारा के शावक की मौत, वजह आई सामने

शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी और उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी.

Death of the tigress Tara's cub
शेरनी तारा के शावक की मौत (ETV Bharat File Photo)
author img

By ETV Bharat Rajasthan Team

Published : July 7, 2026 at 7:01 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क से दुखद खबर सामने आई है. लायन सफारी में शेरनी तारा के शावक की मंगलवार को मौत हो गई. मंगलवार सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था और वह मां का दूध भी नहीं पी पा रहा था. इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी. उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी. मौत के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड से शावक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टपार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया. शावक की मौत होने से वन्यजीव प्रेमियों और वन विभाग में दुख का माहौल है. पिछले दिनों भी शावकों की मौत हो चुकी है. नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में एक के बाद एक वन्यजीवों की मौत होने से जिम्मेदारों पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण: उप वन संरक्षक (वन्यजीव) विजय पाल सिंह ने बताया कि शावक को जन्म के बाद उसकी मां के साथ पुनर्मिलन कराया गया था. शेरनी शावक की देखभाल सामान्य रूप से कर रही थी. मंगलवार सुबह से शावक सुस्त दिखाई दे रहा था और वह मां का दूध भी नहीं पी पा रहा था. इस दौरान शेरनी शावक को लगातार चाट रही थी और उसे मुंह में दबाकर इधर-उधर घूम रही थी. मौत के कारणों की पुष्टि के लिए मेडिकल बोर्ड द्वारा शावक का पोस्टमार्टम कराया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण 'Asphyxia resulting from tracheal collapse' यानी 'श्वांस नली में छेद/सिकुड़न के कारण दम घुटना' बताया गया है. वन विभाग प्रशासन की ओर से शावक के शव का नियमानुसार अंतिम संस्कार कराया गया.

पढ़ें: नाहरगढ़ से एक और दुखद खबर, शेरनी तारा के दूसरे शावक ने भी तोड़ा दम

पहले भी तारा के दो शावकों की हो चुकी मौत: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में पिछले साल भी शेरनी तारा ने 6 मई को दो शावकों को जन्म दिया था. जन्म के समय से ही एक शावक का स्वास्थ्य खराब चल रहा था. शेरनी तारा ने शावकों को जन्म के बाद फीडिंग नहीं करवाई. शेरनी के असामान्य व्यवहार को देखकर शावकों को नियो नेटल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया था. इसके बाद दोनों शावकों की मौत हो गई.

पढ़ें: रणथंभौर टाइगर रिजर्व में 8 महीने के शावक की मौत, बाघ के हमले का शक

शेरनी तारा का एशियाटिक लायन शक्ति के साथ जोड़ा बनाया गया था. वर्ष 2017 में नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में शेरनी तारा का जन्म हुआ था. नाहरगढ़ पार्क की लायन सफारी में शेरनी तारा और शेर शक्ति का जोड़ा पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. लायन सफारी में घूमने आने वाले पर्यटक शेर और शेरनी की अठखेलियां को देखकर रोमांचित हो जाते हैं.