ETV Bharat / state

अनार में छिपा रखा था चिट्टा, पुलिस ने आरोपी को घर से किया गिरफ्तार, आभूषण और कैश भी बरामद

नाहन पुलिस ने वाल्मीकि नगर में दबिश देकर एक चिट्टा तस्कर को घर से गिरफ्तार किया.

पुलिस ने चिट्टा तस्कर को किया गिरफ्तार
पुलिस ने चिट्टा तस्कर को किया गिरफ्तार (Nahan Police)
author img

By ETV Bharat Himachal Pradesh Team

Published : December 31, 2025 at 7:13 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश में चिट्टा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. ऐसे में चिट्टा तस्कर भी पकड़े जाने से बचने के लिए नये-नये तरीके अपना रहे है. कुछ ऐसा ही मामला जिला सिरमौर के नाहन से सामने आया है. जहां गुप्त सूचना के आधार पर नाहन पुलिस ने एक आरोपी के घर छापेमारी की. इस दौरान आरोपी के घर में अलमारी से मिट्टी के जले हुए अनार में चिट्टा बरामद हुआ. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया, 'पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वाल्मीकि नगर में रहने वाला सोहन लाल लंबे समय से हेरोइन/चिट्टा की तस्करी में संलिप्त है और पूर्व में भी जेल जा चुका है. सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के रिहायशी मकान पर छापा मारा. तलाशी के दौरान लोहे की अलमारी में रखे सुनहरे रंग के मिट्टी के जले हुए अनार के अंदर से डलीनुमा व चूर्णनुमा 10.11 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया. इसके साथ ही नशा तस्करी से जुड़े 17,550 रुपये नकद और करीब 92.09 ग्राम वजन के आभूषण भी जब्त किए गए'.

एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. अदालत से आरोपी का 6 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है. पुलिस अब इस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी गहन जांच कर रही है, ताकि पूरे गिरोह को कानून के शिकंजे में लिया जा सके.

ये भी पढ़ें: शिमला पुलिस ने चिट्टा सप्लायर को लुधियाना से दबोचा, हशीश ऑयल के साथ आंध्रा के दो युवक भी गिरफ्तार