ETV Bharat / state

महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, पति निकला हत्यारा, पुलिस को कर रहा था गुमराह

बालोद में महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.आरोपी महिला का पति ही निकला.आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है.

Mystery of blind murder of woman
पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 7:04 PM IST

|

Updated : March 3, 2026 at 7:21 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

बालोद : जिले के थाना बालोद अंतर्गत ग्राम देवीनवागांव में तांदुला नदी किनारे हुई महिला की संदिग्ध मौत का मामला सुलझ गया है. यह कोई दुर्घटना नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी, जिसे मृतिका के पति ने ही अंजाम दिया था. बालोद पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपी पति धर्मेंद्र निषाद को गिरफ्तार कर लिया है.

कब मिला था शव ?

बीती 23 फरवरी को देवीनवागांव में तांदुला नदी के तट पर सावित्री निषाद का शव मिला था. सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 103 (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया था.

Main accused Dharmendra Nishad arrested
मुख्य आरोपी धर्मेंद्र निषाद गिरफ्तार (ETV BHARAT CHHATTISGARH)

गांव में कैंप लगाकर की गई जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी मोनिका ठाकुर और एसडीओपी बोनीफास एक्का के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने गांव में ही कई दिनों तक कैंप किया और ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की. इस दौरान पता चला कि मृतिका सावित्री पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार थी और बिना बताए मायके चली जाती थी, जिससे घर में अक्सर विवाद होता था.

महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी (Etv Bharat)

मृतिका के परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि पति के साथ अक्सर उसका विवाद होता था.इसके बाद जब हमने पति से पूछताछ की तो वो गोलमोल जवाब देने लगा,जिससे टीम का शक पति के ऊपर गया.फिर हमने तकनीकी साक्ष्य के माध्यम से हत्या वाले दिन पति की जानकारी इकट्ठा की.इसके बाद कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने पत्नी के मानसिक रूप से परेशान रहने और घरेलू कार्य ना कर पाने के कारण हत्या करने की बात कबूली- मोनिका ठाकुर,एएसपी

गुस्से में गला घोंटकर की हत्या

मोनिका ठाकुर ने बताया कि शक के आधार पर जब पुलिस ने मृतका के पति धर्मेंद्र निषाद (41) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो पहले वह पुलिस को गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करता रहा. लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और कड़ाई से पूछताछ के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि घटना के दिन उसकी पत्नी ने घर का काम नहीं किया था और बच्चे भूखे स्कूल चले गए थे. इसी गुस्से में वह नदी किनारे गया, जहां उसने पुरानी साड़ी फाड़कर रस्सी बनाई और पत्नी का गला घोंट दिया. हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए उसने शव के गले में स्कार्फ लपेट दिया था ताकि लगे कि गिरने से फंसकर मौत हुई है.

लिफ्ट देकर लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, हाईटेक तकनीक से मिला सुराग, चोरी की बाइक का करता था इस्तेमाल

महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, गांव में फैला आक्रोश, नई प्रतिमा लगाने की तैयारी

फूलों की होली का चढ़ा खुमार, राधाकृष्ण के काल की परंपरा बरकरार, फाग गीत गाकर मनाया उत्सव

Last Updated : March 3, 2026 at 7:21 PM IST