ETV Bharat / state

60 के प्रिंसिपल ने 28 की शिक्षिका से की शादी, अब भाई ने दर्ज कराई FIR

मुजफ्फरपुर के 60 साल के स्कूल प्रिंसिपल ने 28 साल की टीचर से नेपाल में शादी की. भाई ने अपहरण का आरोप लगाया है. पढ़ें

PRINCIPAL TEACHER MARRIAGE
कॉसेप्ट फोटो (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 23, 2026 at 1:57 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 साल के स्कूल संचालक और 28 साल की शिक्षिका के शादी मामले में नया मोड़ आया है. अब परिवार की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है. प्राथमिकी में जबरन धर्मांतरण और अपहरण का आरोप लगाया गया है. घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव व्याप्त है.

क्या है पूरा मामला? : बिहार के मुजफ्फरपुर में 60 वर्षीय स्कूल के प्रिंसिपल (निजी स्कूल संचालक) ने अपने ही स्कूल में पढ़ाने वाली 28 वर्षीय शिक्षिका से शादी कर ली. दोनों की शादी नेपाल के जनकपुरधाम में हुई, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. मामला औराई थाना क्षेत्र का है.

शिक्षिका का भाई थाने पहुंचा : प्रिंसिपल चार बच्चों के पिता हैं. शिक्षिका भी उसी स्कूल में पढ़ाती थीं. शादी की जानकारी सामने आने के बाद शिक्षिका के भाई ने मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाने में अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराया है. इस शादी के बाद से दोनों परिवारों और गांव में तनाव का माहौल बन गया है.

भाई का आरोप : शिक्षिका के भाई ने बताया, ''18 फरवरी की सुबह सनोवर (बदला हुआ नाम) स्कूल के लिए निकली थीं, लेकिन घर वापस नहीं लौटीं. खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि स्कूल संचालक ने डरा-धमकाकर और बहला-फुसलाकर मेरी बहन को अपने साथ ले जाकर धर्म परिवर्तन कराया है.''

7 लोगों पर मामला हुआ दर्ज : FIR में मनोज (बदला हुआ नाम) की पत्नी, बेटी सहित कुल सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है. शिक्षिका के भाई ने आशंका जताई है कि सनोवर (बदला हुआ नाम) के साथ किसी अनहोनी की घटना हो सकती है और उसकी सकुशल बरामदगी की मांग की है.

शिक्षिका ने अपनी शादी पर दी सफाई : शादी के बाद सनोवर (बदला हुआ नाम) का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उन्होंने अपनी मर्जी से शादी की है और वह पूरी तरह सुरक्षित हैं. वीडियो में सनोवर (बदला हुआ नाम) ने यह भी कहा है कि मनोज (बदला हुआ नाम) पर कोई झूठा आरोप न लगाया जाए.

गांव में पुलिस कर रही गश्त : मामले में दो समुदायों के बीच तनाव की आशंका को देखते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूर्वी एसडीपीओ-1 के निर्देश पर गांव में एहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस के अनुसार, शिक्षक और शिक्षिका फिलहाल नेपाल में ही मौजूद हैं और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.

''नामजद आरोपियों में से तीन लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर कॉल डिटेल खंगाली जा रही हैं. तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.'' - रानोवर परवीन, थाना प्रभारी

ये भी पढ़ें :-

लव मैरिज की खौफनाक सजा! ससुर ने दामाद को मारी गोली, डेढ़ साल पहले की थी शादी

दूल्हे की दूसरी शादी में पुलिस को लेकर पहुंची पहली पत्नी, हिरासत में युवक

पति ने करायी पत्नी की शादी, दो बच्चों के पिता ने भरी महिला की मांग