ETV Bharat / state

'मिल गए बृजनंदन राय', मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड के 4 घंटे बाद परिजनों ने ली राहत की सांस, ICU में थे भर्ती

मुजफ्फरपुर के अस्पताल में लगी आग के बाद अफरा-तफरी मच गई थी. मरीज के परिजन परेशान दिख रहे थे. उनका रो-रोकर बुरा हाल है.

MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE
संगीता देवी, बृजनंदन राय की बहू (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : June 4, 2026 at 1:59 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरपुर : ''सदर अस्पताल से प्रशांत हॉस्पिटल में मेरे ससुर को रेफर किया गया है. उनकी स्थिति काफी गंभीर है. हमलोग अस्पताल ही जा रहे हैं.'' ये कहना है संगीता देवी का.

'बृजनंदन राय सुरक्षित हैं' : दरअसल, मुजफ्फरपुर में प्रसाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती बृजनंदन राय उर्फ विद्या राय नहीं मिल पा रहे थे. उनकी बहू संगीता देवी इसको लेकर काफी परेशान थी. वह प्रशासन पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने की बात कह रही थी. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल था. इसी बीच जानकारी मिली कि बृजनंदन राय सुरक्षित हैं.

4 घंटे बाद मिले ससुर (ETV Bharat)

''मैं अपने ससुर को खोज रही थी, वह नहीं मिल रहे थे. 4 घंटे के बाद मेरे ससुर मिले हैं. हमलोग यहीं पर खोज रहे थे. जब नहीं मिल रहे थे तब रोड जाम किए. इसके बाद प्रशासन के लोग आए. सड़क हादसे में घायल होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था. जमीन बेचकर इलाज करा रहे हैं.''- संगीता देवी, बृजनंदन राय की बहू

क्या हुआ था? : संगीता देवी ने प्रसाद अस्पताल में लगी आग की आंखो देखी कहानी बतायी. ईटीवी भारत से बातचीत करते हुए कहा कि मैं शौचालय गई थी. जब बाहर निकली तो देखा कि धुआं निकल रहा है. मैंने गार्ड से पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि आग लगी है. मुझे लगा कि आग छोटी-मोटी लगी होगी लेकिन देखा तो काफी लपटें उठ रही थी.

MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE
आग पर काबू पाते दमकलकर्मी (ETV Bharat)

ICU में आग, 5 की मौत : मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में अब तक 5 लोगों की जान चली गई है. कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. अस्पताल के पांचवीं मंजिल पर स्थित आईसीयू में आग लगी थी. जिस वक्त आग लगी थी उस समय आईसीयू में 13 से 15 मरीज इलाजरत थे.

जांच में जिम्मेवारी तय होगी- स्वास्थ्य मंत्री : घटना के बाद बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने मुजफ्फरपुर के डीएम से जानकारी प्राप्त की. इसके बाद सोशल साइट X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किया. लिखा कि मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है. इस हादसे से प्रभावित परिवारों के प्रति मैं गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं.

MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE
आग बुझाने पहुंची दमकल की गाड़ियां (ETV Bharat)

''जिला प्रशासन को घायल मरीजों की सुरक्षा एवं उपचार के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं. राहत के कार्य युद्धस्तर पर चलाने के आदेश भी दिये गए हैं. इस दुखद घटना की जांच होगी. जिम्मेवारी तय होगी. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य, शक्ति और संबल प्रदान करें.''- निशांत कुमार, स्वास्थ्य मंत्री, बिहार

ये भी पढ़ें :-

'ICU में ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी.. धुआं से अंधेरा हो गया और फिर..' 95 साल की राधा देवी की हिम्मत की कहानी

'ICU में आग लगी थी.. लोग भाग रहे थे.. कोई बचाने वाला नहीं था..' मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड की पूरी कहानी

'जमीन बेचकर इलाज के लिए पैसे दिए थे' मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद गायब मरीज को ढूंढते रहे परिजन

मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड, पांच सदस्यीय टीम करेगी जांच, अब तक 5 की मौत

'इलाज कराने आए थे अब पोस्टमॉर्टम हो रहा है' मुजफ्फरपुर अस्पताल अग्निकांड में परिजनों का दर्द