ETV Bharat / state

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण के दो केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत और मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव में धर्मांतरण कराने की बात रही सामने.

मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण केस.
मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण केस. (Photo Credit : ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : July 6, 2026 at 8:09 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

मुजफ्फरनगर : धर्मांतरण के दो अलग-अलग मामलों में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मुकदमे दर्ज किए हैं. हालांकि धर्मांतरण के आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है. जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी.



पहला मामला थाना रतनपुरी क्षेत्र के फुलत गांव और दूसरा थाना मंसूरपुर क्षेत्र के जड़ौदा गांव का है. दोनों मामलों में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की है. पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.


एसएसपी संजय कुमार वर्मा के अनुसार शिकायतकर्ता यूनुस ने आरोप लगाया है कि गांव में संचालित एक मदरसे से जुड़े दो व्यक्तियों ने कुछ हिंदुओं को बहला-फुसलाकर व डराकर धर्म परिवर्तन कराया गया हे. इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 98/2026 धारा 352, 351, बीएनएस तथा 3/5(2)उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की हैं.


दूसरे मामले में शिकायतकर्ता रवि चौधरी का आरोप है कि कुछ लोग बीमारी ठीक करने, मुफ्त मकान बनवाने और शादी के लिए आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर भोले-भाले लोगों का धर्मांतरण करा रहे हैं. इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या - 180/2026 धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन अधिनियम, 2021 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. इसमें 16 लोगों के नाम प्रकाश में आ रहे हैं. क्षेत्राधिकारी खतौली और थाना प्रभारी मंसूरपुर के नेतृत्व में तीन पुलिस टीमें गठित की गई हैं. जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें : आगरा में लव जिहाद और धर्मांतरण गैंग को यूपी महिला आयोग ने दी कड़ी चेतावनी, माता-पिता को दी बच्चों पर पैनी नजर रखने की सलाह

यह भी पढ़ें : आगरा धर्मांतरण मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, इन धाराओं में आरोप पत्र दाखिल