ETV Bharat / state

पानीपत में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक  बदमाश के पैर में लगी गोली, दूसरा मौका पाकर हुआ फरार

पानीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी. जबकि एक बदमाश मौके से फरार हो गया.

पानीपत पुलिस मुठभेड़
पानीपत पुलिस मुठभेड़ (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : January 5, 2026 at 12:25 PM IST

|

Updated : January 5, 2026 at 1:12 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में इनेलो के जिला अध्यक्ष कुलदीप राठी के भाई जयदीप राठी की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. रविवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में एक आरोपी गुरदर्शन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है. वहीं, उसका साथी धुंध और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. दोनों बदमाश इनेलो नेता के भाई जयदीप राठी की किडनैपिंग और मर्डर में शामिल थे.

27 दिसंबर को हुई थी हत्या: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि, "27 दिसंबर को जयदीप राठी की हत्या की गई थी. रविवार देर रात रिफाइनरी रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई. मामले में कुछ घंटे पहले गिरफ्तार किए जसवंत से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस अब हिस्ट्रीशीटर गुरदर्शन को पकड़ने पहुंची. बदमाशों ने पुलिस पर दो राउंड फायर कर दिए."

एक के पैर में लगी गोली: पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में तीन राउंड फायरिंग की गई. मुठभेड़ के दौरान एक गोली गुरदर्शन के पैर में लग गई. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं. जबकि उसका एक साथ मौके से फरार हो गया.

मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार: पुलिस पूछताछ में गुरदर्शन ने बताया कि उसने जसवंत के साथ मिलकर 27 दिसंबर को ही डेराबस्सी में जयदीप को गोली मार दी थी. हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाने का प्रयास भी किया था. इस पूरे मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है.

ये भी पढ़ें: "HTET परीक्षा परिणाम की होनी चाहिए CBI जांच", दिग्विजय चौटाला का आरोप- "बोर्ड ने OMR शीट्स को लेकर भी किया बड़ा घोटाला"

ये भी पढ़ें: पलवल में पुलिस के साथ मुठभेड़ में इनामी अपराधी गिरफ्तारी, हथियार भी बरामद

Last Updated : January 5, 2026 at 1:12 PM IST