ETV Bharat / state

महिला पर बुरी नीयत रखना पड़ा बुजुर्ग को भारी, आरोपी ने घर में घुसकर उतारा मौत के घाट

आरोपी ने पुलिस की जांच को भटकाने के लिए घर में चोरी का नाटक रचा, लेकिन पुलिस की पूछताछ में आरोपी टूट गया.

KILLER ARRESTED
महिला पर बुरी नीयत रखना पड़ा बुजुर्ग को भारी (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 4:45 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

खैरागढ़: ठेलकाडीह थाना इलाके में बुजुर्ग की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है. पुलिस ने जांच के दौरान कई बड़े खुलासे किए हैं. पुलिस लगातार इस वारदात को सुलझाने की कोशिश में जुटी थी. इसी बीच जांच के दौरान शक की सुई मृतक के एक परिचित पर गई. पुलिस ने उसे थाने लाकर पूछताछ की. पुलिस की ट्रिक काम कर गई और हत्यारे ने हत्या का गुनाह कबूल कर लिया.

अपमान और सामाजिक प्रतिष्ठा खोने के डर से बना हत्यारा

आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि मृतक अक्सर उसका अपमान किया करता था. जब भी किसी काम से वो उससे मिलने घर आता तो उसे जमकर अपमानित करता. हद तो तब हो गई जब मृतक ने आरोपी की घर की महिला पर बुरी नीयत रखना शुरू कर दिया. आरोपी ने बताया कि जब उसे इस बात का पता चला तो वह गुस्से में भर गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतक शख्स कई बार गंदे-गंदे इशारे भी महिला को करता था. इस बात से आरोपी और नाराज था.

महिला पर बुरी नीयत रखना पड़ा बुजुर्ग को भारी (ETV Bharat)

खिड़की के रास्ते घर में घुसा हत्यारा

हत्या की वारदात वाले दिन आरोपी ने खिड़की के रास्ते मृतक के घर में प्रवेश किया. और बुजुर्ग की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस को आरोपी पर शक नहीं हो इसके लिए आरोपी ने घर में सारे सामान बिखेर दिए. ऐसा माहौल बनाने की कोशिश कि जैसे चोरी की वारदात हुआ है और चोरों ने विरोध करने पर मृतक की हत्या कर दी हो. पुलिस ने मामले को सुलझाने के लिए डॉग और एफएसल टीम की भी मदद ली.

जांच में सामने आए तथ्य

पता चला कि हत्या की वारदात में गांव का ही युवक शामिल है. मृतक अक्सर काम कराने के लिए युवक के घर आता जाता था. लेकिन काम के बहाने वो अक्सर युवक को अपमानित किया करता था. घर की महिला पर भी बुरी नजर रखता था, ऐसा आरोपी का कहना है. कई बार मृतक आपत्तिजनक व्यवहार भी किया करता था, इस बात का आरोप आरोपी ने लगाया है. इसी गुस्से में आरोपी ने 26 फरवरी के दिन घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए टंगिया को बरामद कर लिया है. आरोपी के खून से सने कपड़े और साक्ष्य भी जुटा लिए हैं. पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना के बाद गांव में दहशत और चर्चा का माहौल है.

खैरागढ़ से पकड़े गए शातिर चोर, चार लाख का माल जब्त, रेकी कर वारदात को देते थे अंजाम

पूर्व विधायक पर शारीरिक शोषण के आरोप, महिला के आरोपों को कोमल जंघेल ने नकारा

खैरागढ़ के साल्हेवारा बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक किशोर की जान बची