ETV Bharat / state

युवक की हत्या करने वाले आरोपी अरेस्ट, चाकू मारकर ली थी जान, 7 आरोपियों में तीन नाबालिग

बलौदाबाजार के सेमरिया गांव में युवक की हत्या करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.आरोपियों में तीन नाबालिग हैं.

Murdered Accused Arrested
युवक की हत्या करने वाले आरोपी अरेस्ट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : December 30, 2025 at 4:43 PM IST

4 Min Read
Choose ETV Bharat

बलौदाबाजार : बलौदाबाजार के सेमरिया गांव में हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने चाकूबाजी के आरोपियों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया है. इस मामले में 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है,जिसमें से 3 नाबालिग हैं.आरोपियों ने मामूली बात पर झगड़ा शुरु किया और युवक पर जानलेवा हमला करके उसकी जान ले ली थी.28 दिसंबर की रात हुई इस वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे.पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की है.

कब हुई थी वारदात ?

28 दिसंबर को सेमरिया गांव में जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया था.जिसमें गांव के ही कई युवा एकजुट हुए थे.कार्यक्रम खत्म होने के बाद परमेश्वर यदू नाम का युवक साथियों के साथ अपने घर लौट रहा था.इसी दौरान उसकी गली के पास कुछ युवक आपस में गाली देते हुए झगड़ा कर रहे थे.इस दौरान परमेश्वर के साथी ने युवकों को गाली देने से रोका.इस बात से नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने परमेश्वर यदू और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरु की.

युवक की हत्या करने वाले आरोपी अरेस्ट (ETV BHARAT CHHATTISGARH)


आरोपियों ने चाकू से किया हमला

गांव की गली में जब मारपीट शुरु हुई तो आरोपियों में से कुछ लोगों ने चाकू निकालकर युवकों पर हमला किया.इस हमले में परमेश्वर को गंभीर चोट आई.परमेश्वर बेहोश होकर जमीन पर गिर गया. परमेश्वर यदू की हालत देखते ही उसके साथियों के होश उड़ गए. घटना के बाद प्रार्थी और अन्य लोग तुरंत परमेश्वर यदू को लेकर शासकीय अस्पताल भाटापारा पहुंचे.लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.परमेश्वर की जान ज्यादा खून बह जाने से चली गई थी.

24 घंटे के भीतर पुलिस का बड़ा खुलासा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए ETV भारत को विशेष जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर हत्या में शामिल सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में कुल 07 आरोपी शामिल थे, जिनमें से 03 विधि से संघर्षरत बालक हैं.

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

धनेश चेलक

धनराज बघेल

बहल दास बंजारे

टिकेश्वर बांधे


आरोपियों ने कबूला जुर्म : हिरासत में लेने के बाद जब पुलिस ने आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपियों ने स्वीकार किया कि गाली-गलौज से मना करने पर उन्हें गुस्सा आ गया.इसके बाद सभी ने मिलकर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला किया. इसी हमले में परमेश्वर यदू की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार यह पूरी घटना आवेश और असंयम का परिणाम है.पुलिस ने सभी आरोपियों को 30 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है.वहीं विधि से संघर्षरत बालकों के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को हिरासत में लिया.दिनांक 28-29 दिसंबर की दरम्यानी रात हुई इस घटना में कुल 7 आरोपी शामिल पाए गए, जिनमें 3 विधि से संघर्षरत बालक हैं. सभी आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है - अभिषेक सिंह, एएसपी

पुलिस ने साफ निर्देश दिए हैं कि इस तरह की घटनाओं में पुलिस की नीति जीरो टॉलरेंस की है. समाज में शांति भंग करने और कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी.


बलौदाबाजार में अफसरों की कॉलोनी में चोरों का धावा, तहसीलदार, पटवारी सहित 7 घरों के ताले टूटे

पत्नी की बेवफाई के शक में पति बना हैवान, गला रेतकर हत्या, बाइक में ले जाकर शव शिवनाथ नदी में फेंका

बलौदाबाजार जिला को जल संचयन में राष्ट्रीय सम्मान, कलेक्टर दीपक सोनी ने लिया जल संचय जनभागीदारी पुरस्कार