ETV Bharat / state

मोमोज बने मौत की वजह, बीच बाजार डिलीवरी बॉय के सिर में दागी गोली

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बदमाश बेखौफ, भरे बाजार डिलीवरी बॉय की कर दी हत्या, मोमोज के पैसों को लेकर हुआ था विवाद

Murder over momos gwalior
मोमोज बने मौत की वजह (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Madhya Pradesh Team

Published : August 28, 2026 at 2:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

ग्वालियर : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में मोमोज के पैसे मांगने पर एक युवक की हत्या कर दी गई. गुरुवार रात युवक के सिर पर इस बात पर गोली मार दी गई कि उसने बदमाशों द्वारा मोमोज खाने के बाद दुकानदार को रुपए देने की बात कह दी. इस बात से गुस्साए बदमाशों ने सरे आम युवक के सिर में गोली मार दी और फरार हो गए. वहीं, युवक की मौके पर मौत हो गई.

मोमोज के रुपये को लेकर हुआ था विवाद

घटनाक्रम गुरुवार रात 8 बजे के आसपास का है, ग्वालियर के आनंदनगर इलाके में बनी चौपाटी पर एक बाइक पर सवार कुछ बदमाश पहुचे थे. आरोपियों ने चौपाटी पर लगी एक मोमो की रेहड़ी से मोमो खाए और इसके बाद बिना कीमत चुकाए जाने लगे. जिस पर दुकानदार ने उनसे रुपए मांगे तो दोनों पक्षों में बहस होने लगी. वहीं, रेहड़ी पर खड़े ब्लिंक इट के डिलीवर बॉय विवेक मीणा ने भी दुकानदार का पक्ष लेते हुए बदमाशों से रु देने की बात की, तो बदमाश उससे भी विवाद करने लगे.

blinkit delivery boy shot dead
बजरंग दल के सहमंत्री का भाई था विवेक मीणा (Etv Bharat)

बदमाशों ने सीधा सिर में मारी गोली

कुछ देर में विवाद बढ़ गया और बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक ने कट्टा निकालकर विवेक पर गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए. जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को लगी तो बहोड़ापुर पुलिस टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे जहां युवक सड़क पर पड़ा हुआ था, जिसके बाद तुरंत उसे एम्बुलेंस से ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी कर परिवार चलता था युवक

युवक की पहचान विवेक मीणा के रूप में हुई है, जो बजरंग दल के सहमंत्री चेतन मीणा का भाई है, चेतन मीणा ने बताया की, '' भाई विवेक ऑनलाइन ग्रोसरी कंपनी ब्लिंकिट के लिए डिलीवरी बॉय का काम करता था. विवेक की हत्या के करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की हमने मांग की है. आरोपियों को फांसी की सजा होनी चाहिए.''

यह भी पढ़ें-

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के मुताबिक, '' प्रत्यक्षदर्शियों ने विवाद की अलग-अलग कहानियां बताई हैं. किसी ने बताया कि मोमोज के रु देने को लेकर कहासुनी में फायरिंग हुई है और कुछ लोगों ने बताया कि बदमाशों ने सीधा विवेक के पास आकर उसे गोली मारी है. इसलिए अज्ञात आरोपियों द्वारा युवक की हत्या की जांच हर एंगल से की जा रही है, आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी.''