रेवाड़ी में भांजे ने मामा को बुरी तरह पीटकर मार डाला, पुराना विवाद बना वारदात की वजह
रेवाड़ी में भांजे ने मामा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस वारदात में आरोपी के साथ करीब 10-12 लोग शामिल थे.


Published : February 9, 2026 at 2:49 PM IST
|Updated : February 9, 2026 at 3:10 PM IST
रेवाड़ी: हरियाणा के रेवाड़ी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला सामने आया है. गांव बव्वा में वारदात रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है. जब भांजे ने अपने ही मामा की बेरहमी से पिटाई कर दी. जिससे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. कोसली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है.
लेन-देन को लेकर विवाद: कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि "गांव दाखोरा निवासी रोहित करीब 10-12 लोगों के साथ रात करीब 9 बजे बव्वा गांव में अपने मामा परशुराम के घर पहुंचा था. इस दौरान दोनों के बीच किसी लेनदेन को लेकर पहले से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विवाद ने हिंसक रूप ले लिया".
भांजे ने मामा को पीटा: थाना प्रभारी ने बताया कि "इस विवाद को लेकर बातचीत के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट में बदल गया. आरोप है कि रोहित और उसके साथ आए लोगों ने परशुराम के साथ बेरहमी से मारपीट की. जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई. इसके बाद परिजन तुरंत उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान परशुराम ने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोसली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की".
पुलिस जांच जारी: पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. कोसली थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि "मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा. जल्दी हमलावरों को भी गिरफ्तार किया जाएगा".
ये भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला यमुनानगर, अस्पताल और सीटी मॉल पर कई राउंड फायर, पुलिस मुठभेड़ में तीनों बदमाश घायल
ये भी पढ़ें: रेवाड़ी के होटल में महिला के साथ रेप, इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, आरोपी की तलाश जारी

