ETV Bharat / state

बिहार में होटल कर्मचारी की हत्या, पानी नहीं भरने पर मालिक ने पीट पीटकर मार डाला

नालंदा में एक होटल कर्मचारी की हत्या कर दी गयी. परिजनों ने होटल मालिक पर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है.

Murder In Nalanda
नालंदा में हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : February 17, 2026 at 3:42 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

नालंदा: बिहार के नालंदा में हत्या का मामला सामने आया है. एक व्यक्ति की पीट पीटकर हत्या कर दी गयी. घटना सिलाव थाना क्षेत्र हीरा मिष्टान भंडार की है. मृतक की पहचान परबलपुर थाना क्षेत्र बदौनी गांव निवासी स्व. रुदल प्रसाद के 40 वर्षीय पुत्र बिंदु प्रसाद के तौर पर हुई है.

पानी नहीं भरने पर पीटा: घटना से मृतक के भाई राजेश कुमार और पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सोनू कुमार दुखद हैं. बताया कि मृतक बिंदु प्रसाद 2 साल से सिलाव बाज़ार स्थित हीरा मिष्टान भंडार में नौकरी करते थे. सोमवार को 12 बजे की शाम को दुकान के मालिक ने पानी भरने के लिए कहा. बिंदु अनसुना कर दूसरे कार्य में लग गए. जिसके बाद दुकान मालिक पिता-पुत्र 4 लोग मिलकर हाथ पैर, लात-घूंसे, प्लास्टिक के पाइप से मारपीट की.

इलाज के दौरान मौत: बेरहमी से मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में घर के पास फेंकर भाग गया. जब सुबह गांव वालों ने घायल बिंदु को देखा तो इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराया. बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर विम्स पावापुरी ले गए, जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई.

"मृतक बिंदु ने मरने से पहले इलाज के क्रम में वीडियो बयान में कहा कि पानी नहीं भरने पर दुकान के संचालक अपने पुत्रों के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा. गाड़ी से बेहोशी की हालात में घर के पास फेंककर भाग गया. मृतक को दो संतान है." -सोनू कुमार, मुखिया प्रतिनिधि

Murder In Nalanda
नालंदा में हत्या (ETV Bharat)

पुलिस को आवेदन का इंतजार: इधर, घटना की जानकारी मिलने पर सिलाव थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि अभी तक मृतक के परिवार के लोग पुलिस के पास नहीं पहुंचे हैं. पुलिस का कहना है कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

"मुझे घटना की सूचना मिली है. पीड़ित परिवार द्वारा कोई शिकायत या लिखित आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फ़िलहाल बिहार शरीफ सदर अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है." -धर्मेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, सिलाव नालंदा

ये भी पढ़ें: