ETV Bharat / state

कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में मिली सिर कटी लाश, धड़ के पास खून से लथपथ चाकू और नशे का इंजेक्शन बरामद, सिर की तलाश जारी

Murder in Kurukshetra: कुरुक्षेत्र के थीम पार्क में सिर कटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई. मृतक एक टांग से दिव्यांग है.

Murder in Kurukshetra
Murder in Kurukshetra (Etv Bharat)
author img

By ETV Bharat Haryana Team

Published : December 30, 2025 at 10:39 AM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

कुरुक्षेत्र: हरियाणा कुरुक्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है. मंगलवार सुबह थीम पार्क में सिर कटी लाश मिली. सुबह पार्क में घूमने आए लोगों ने लाश को देखा और सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. मौके पर सीआईए और एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्क्वायड की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया. एफएसएल की टीम मौके से तथ्य जुटाए. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

कुरुक्षेत्र में मिली सिर कटी लाश: जानकारी के अनुसार व्यक्ति एक टांग से दिव्यांग है. जिसकी तेजधार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई है, धड़ तो मिल गया, लेकिन सिर अभी तक नहीं मिला है. डेड बॉडी के पास से पुलिस की टीम ने चाकू भी बरामद किया है. मौका वारदात पर पुलिस की टीम को कुछ नशे की सिरिंज भी मिली है. इसके अलावा टोपी भी बरामद की है. मृतक की एक टांग पर नकली टांग लगी हुई है. पुलिस ने नकली टांग भी कुछ ही दूरी से बरामद की.

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी: कृष्ण गेट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि "व्यक्ति की डेड बॉडी की सूचना मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लगी हुई है. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया. एफएसएल की टीम मौके से तथ्य जुटा रही है. अभी तक डेड बॉडी की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस उसकी पहचान करने में लगी हुई है. उसके उपरांत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.