ETV Bharat / state

बिहार में फिर से एक शख्स को गोलियों से भून डाला गया

गया में ईंट-भट्ठे पर लेबर पहुंचाने के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद जंगल की ओर अपराधी भागे.

MURDER IN GAYA
गया में युवक की हत्या (ETV Bharat)
author img

By ETV Bharat Bihar Team

Published : December 18, 2025 at 2:16 PM IST

3 Min Read
Choose ETV Bharat

गया : बिहार के गयाजी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों ने इस दौरान आधा दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग की. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है. वहीं सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की जा रही है. स्क्वायड डॉग और फोरेंसिक की टीम को मौके पर लगाया गया है.

गया में युवक की गोली मारकर हत्या : बीती रात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया. मृतक की पहचान मदन राजवंशी (40 वर्ष) के रूप में हुई है. वह नीमचक बथानी थाना क्षेत्र के गोपाला नगर गांव का रहने वाला था. गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

कुछ लोगों से हुआ था विवाद : जानकारी के अनुसार, नीमचक बथानी थाना के गोपाला नगर गांव में मदन राजवंशी का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था. विवाद के दौरान ही हथियार निकाले और मदन राजवंशी को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाई गई. गोली लगने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई. मदन राजवंशी की हत्या करने के बाद अपराधी जंगल की ओर भाग निकले. बताया जा रहा है कि घटना को पूरी साजिश के साथ अंजाम दिया गया.

पुलिस कार्रवाई में जुटी, हो रही छापेमारी : घटना की जानकारी के बाद रात में ही नीमचक बथानी थाना के थानाध्यक्ष देवेंद्र पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे. इसकी जानकारी मिलते ही नीमचक बथानी एसडीपीओ सुरेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और घटना की छानबीन शुरू कर दी गई. घटना का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है.

''नीमचक बथानी थाना के गोपालक नगर गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या की घटना हुई है. पुलिस अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. जल्द ही घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.''- सुरेंद्र सिंह, एसडीपीओ, नीमचक बथानी

इलाके में भय का माहौल : इस घटना में किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है. वहीं पुलिस कुछ अपराधियों को चिन्हित करते हुए छापेमारी कर रही है. इधर मदन राजवंशी की हत्या के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हुआ है. गांव के लोग दहशत में है. अपराधियों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग की थी, जिससे इलाके में भय का माहौल कायम हो गया था.

नक्सल प्रभावित रहा है यह गांव : ग्रामीणों के अनुसार गोपाला नगर गांव नक्सल प्रभावित क्षेत्र रहा है. ऐसे में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. फिलहाल पुलिस के अनुसार मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ सामने आया है और अग्रतार कार्रवाई की जा रही है.

ये भी पढ़ें :-

पहले हाथ-पैर बांधा, फिर कनपटी और गर्दन में गोली मारकर की हत्या

बिहार में एक शख्स को घर से खींचकर मार डाला, जंगल में फेंका शव