फरीदाबाद में नेपाली युवक की हत्या, साथी ने सीने पर चाकू से किया हमला, शराब के लिए हुई वारदात
फरीदाबाद में एक नेपाली युवक ने अपने नेपाली साथी को चाकू घोंपकर मार दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


Published : January 8, 2026 at 12:42 PM IST
|Updated : January 8, 2026 at 12:55 PM IST
फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में अजरौंदा गांव में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया. मामूली विवाद में एक युवक ने अपने ही दोस्त के सीने में चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी. इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मूल रूप से नेपाली के रुप में हुई है. मृतक का नाम भीम कंवर था. पुलिस ने आरोपी भीम थापा को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी.
दोस्त बने जानी दुश्मन: एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि "आरोपी भीम थापा अजरौंदा गांव में अपनी पत्नी के साथ रहता था. एक चिकन की दुकान पर मीट काटने का काम करता था. मृतक भीम कंवर भी आरोपी भीम थापा के पास रहता था. मृतक पेशे से ड्राइवर था. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती थी और वे अक्सर एक दूसरे के कमरे में बैठकर खाना-पानी करते थे. लेकिन इस बार दोनों की दोस्ती पर खून सवार हो गया. जब शराब पीने के दौरान दोनों दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई".
शराब को लेकर खूनी विवाद: SHO ने बताया कि "शराब खत्म होने के बाद दोबारा शराब लाने को लेकर भीम थापा और कंवर के बीच विवाद हो गया था. विवाद के दौरान भीम कंवर ने गुस्से में आकर थापा को थप्पड़ मार दिया. जिससे नाराज होकर भीम थापा ने ने कंवर के सीने में चाकू घोंप दिया. घायल हालात में कंवर को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भेजा गया. मृतक के परिवार को सूचना दी गई है. पुलिस जांच जारी है".
ये भी पढ़ें: झज्जर में BJP नेता के स्कूल के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, CCTV वीडियो आया सामने, बदमाश मौके से फरार
ये भी पढ़ें: यमुनानगर में पतंग उड़ाने के विवाद में मर्डर, धारदार हथियार से छलनी कर दी छाती, आरोपियों की तलाश जारी

