ETV Bharat / state

होलिका दहन की रात मर्डर, दुर्ग शराब विवाद में चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट

होलिका दहन की रात स्टील सिटी दुर्ग भिलाई में मर्डर से हड़कंप मच गया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Durg Jamul police station area
दुर्ग जामुल थाना क्षेत्र (ETV BHARAT)
author img

By ETV Bharat Chhattisgarh Team

Published : March 3, 2026 at 4:53 PM IST

2 Min Read
Choose ETV Bharat

दुर्ग: दुर्ग में रंगों के त्यौहार होली पर मर्डर की वारदात से जामुल थाना क्षेत्र में सनसनी फैल गई. यहां के रावणभाठा में होलिका दहन की रात एक शख्स ने अपने भतीजे को मौत की नींद सुला दिया. 2 मार्च की रात करीब 11:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हेमंत साहू नामक युवक की हत्या कर दी गई है. उसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

शराब विवाद में मर्डर

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक हेमंत साहू और उसके चाचा आशीष साहू के बीच शराब सेवन को लेकर विवाद हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने लोहे के पाइप से हेमंत साहू के सिर के पीछे कई वार कर दिए. गंभीर चोट लगने से हेमंत मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई.मृतक की मां ललिता साहू की रिपोर्ट पर थाना जामुल में अपराध क्रमांक 142/2026 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.

दुर्ग भिलाई में मर्डर का आरोपी गिरफ्तार (ETV BHARAT)

10 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसके बाद जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर सघन तलाश अभियान चलाया. तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 3 मार्च को घटना के 10 घंटे के भीतर आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे के पाइप को बरामद कर लिया है.

होली पर्व में सुरक्षा को लेकर दुर्ग में 900 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं, इसके बावजूद इतनी बड़ी वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है. अदालत ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया है.

आईआईटी भिलाई के प्रोफेसर से साइबर ठगी,फर्जी बैंक कॉल से लगाया चूना

महात्मा गांधी की प्रतिमा से छेड़छाड़, गांव में फैला आक्रोश, नई प्रतिमा लगाने की तैयारी

सीआरपीएफ जोन लेवल क्रिकेट टूर्नामेंट: बीजापुर की टीम बनी रनर अप, पड़ोसी ओडिशा से मिली हार